{"_id":"6514488badb4108f7f0c9023","slug":"bollywood-actors-who-did-not-charged-fees-for-doing-cameo-in-films-deepika-padukone-shahrukh-khan-jawan-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bollywood Celebs: करोड़ों रुपये लेने वाले सितारों ने किया मुफ्त में काम, लिस्ट में शामिल कई बड़े-बडे़ नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Celebs: करोड़ों रुपये लेने वाले सितारों ने किया मुफ्त में काम, लिस्ट में शामिल कई बड़े-बडे़ नाम
Sat, 30 Sep 2023 12:15 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:15 AM IST
सार
बहुत से सितारे समय-समय पर फिल्मों में फ्री में काम कर चुके हैं। हम आपको आज ऐसे की कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में दिन ब दिन कलाकारों की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है और जैसे-जैसे इनकी प्रसिद्धि बढ़ रही है वैसे-वैसे सितारों की फीस में बढ़ोतरी हो रही है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स एक फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों रुपये फीस लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कई मौके ऐसे भी आए हैं, जब इन सुपरस्टार्स ने मेहनताना के रूप में एक भी रुपया नहीं लिया। किसी ने यह दोस्ती में किया तो किसी ने अपने को-स्टार की तरफ प्यार दिखाने के लिए। जी हां, बहुत से सितारे समय-समय पर फिल्मों में फ्री में काम कर चुके हैं। हम आपको आज ऐसे की कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में फ्री में काम किया है...
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण यूं तो फिल्मों में काम करने के लिए करोड़ों रुपये महनताना लेती हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें कैमियो करने के लिए उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया।यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान की 'जवान' है। हाल ही में रिलीज हुई एटली कुमार निर्देशित 'जवान' में दीपिका पादुकोण के काम की खूब तारीफ हो रही है। अभी कुछ ही दिनों पहले खुलासा हुआ है कि दीपिका पादुकोण ने मुफ्त में काम किया है। यह शाहरुख खान से प्यार जताने का दीपिका का तरीका है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
देश की चर्चित कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भारती और हर्ष ने करण जौहर निर्देशित और आलिया भट्ट-रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में कैमियो किया था। लेकिन उन्होंने ऐसा करने के लिए उन्होंने कोई भी पैसे नहीं लिए थे।

शाहरुख खान की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान
चार साल बाद पर्दे पर 'पठान' के जरिए वापसी करने से पहले शाहरुख खान, आर माधवन निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में एक छोटे से रोल में नजर आए थे। फिल्म में जैसे ही शाहरुख खान की एंट्री हुई थी, वैसे ही थिएटर में सीटियां बजने लगी थीं। शाहरुख खान ने फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जिसने नंबीनारायण का इंटरव्यू लिया था। आर माधवन ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया था।

सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर
अपनी पूरी मेहनत और शिद्दत के साथ मिल्खा सिंह का किरदार निभानेवाले फरहान अख्तर ने तो 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म के लिए मह 11 रूपये का टोकन अमाउंट लिया ही था। लेकिन इस फिल्म के लिए सोनम कपूर ने भी कोई पैसा नहीं लिया था।

फिल्म हैदर में शाहिद कपूर-श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी और साल 2014 में आई फिल्म हैदर के लिए शाहिद कपूर ने कोई पैसे नहीं लिए और यह फिल्म फ्री में की। हैदर फिल्म में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए शाहिद को काफी सराहना भी मिली थी।