फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff: हेमंत श्रॉफ से बॉलीवुड के 'टाइगर' कैसे बने जैकी श्रॉफ के बेटे, जानें पूरी कहानी

Thu, 02 Mar 2023 10:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 02 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Tiger Shroff Know Unknown Facts about her life and career
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में महज कुछ साल में ही अपनी अलग पहचान बना चुके टाइगर श्रॉफ का आज 33वां जन्मदिन है। टाइगर डांस, रोमांस, एक्शन वाली हर तरह की फिल्मों में फिट हो जाते हैं। टाइगर की गिनती आज बॉलीवुड के फेमस सितारों में की जाती है। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। स्टारकिड होने के बावजूद टाइगर ने खुद के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Bollywood Actor Tiger Shroff Know Unknown Facts about her life and career
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

2 मार्च 1990 में टाइगर का जन्म हुआ था। उनकी मां का नाम आयशा श्रॉफ है, जो फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। वह अपने बेटे पर खूब प्यार लुटाती हैं। वहीं, उनके पिता जैकी श्रॉफ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पिता की तरह ही टाइगर ने भी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है। हीरोपंती से फिल्मी दुनिया मे कदम रखने वाले टाइगर पर काफी लड़कियां मरती हैं। बहुत ही कम लोगों को पता है कि टाइगर के बचपन का नाम हेमंत श्रॉफ है। पिता जैकी श्रॉफ उन्हें प्यार से टाइगर बुलाते थे। तभी से उनका यह नाम चल पड़ा। फिल्मी दुनिया में भी उन्होंने इसी नाम से अपनी पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें:  मुंबई में दिखा पंकज त्रिपाठी का रुआब, मामला बिगड़ते देख ब्राइट ने हटाई फिल्म 'आजमगढ़' की होर्डिंग

Bollywood Actor Tiger Shroff Know Unknown Facts about her life and career
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर ने अपनी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में कई। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने अमेटी यूनिवर्सिटी से की। टाइगर ने तगड़ी बॉडी बना रखी हैं, उन्हें ताइक्वांडो में महारत हासिल है। साल 2014 में उन्हें ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया था। जबरदस्त बॉडी के साथ मार्शल आर्ट में अच्छे अच्छो को धूल चटाने वाले टाइगर को डांस खूब पसंद है और वे माइकल जैक्सन और ऋतिक रोशन को अपना आइकॉन मानते हैं। टाइगर भगवान शिव के बड़े भक्त हैं। कहा जाता है कि टाइगर हर सोमवार शिव का उपवास भी रखते हैं।

यह भी पढ़ें: 'बिल्ली बिल्ली' गाने का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े के साथ डांस करते दिखे सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Tiger Shroff Know Unknown Facts about her life and career
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2014 में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीरोपंती टाइगर की पहली फिल्म है। जिसमें उनके साथ कृति सेनन नजर आईं थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। बागी में श्रद्धा कपूर के साथ उनकी केमेस्ट्री की भी खूब तारीफ हुई थी। वॉर टाइगर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। दर्शकों से इस फिल्म को खूब प्यार मिला। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। ऋतिक रोशन टाइगर के साथ इस फिल्म में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: अरबाज खान ने हेलेन और सलीम खान के रिश्ते पर की बात, बोले- उन्होंने इस रिश्ते का पूरा सम्मान किया

विज्ञापन
Bollywood Actor Tiger Shroff Know Unknown Facts about her life and career
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर ने अ फलाइंग जट्ट, बागी 2, बागी 3, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, मुन्ना माइकल समेत कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। बागी 2 उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म साबित हुई। उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में बागी 2 शामिल है। उनकी आने वाली फिल्मों के नाम गणपत, अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां, बागी 4 हैं। जिनका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर की निंदा के बाद PAK एक्टर अली फजल ने दिलीप कुमार को किया याद, बांधे तारीफों के पुल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed