भरी महफिल में बॉबी देओल को पड़ा थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्देशक करन जौहर की जन्मदिन पार्टी में देर रात फिल्म अभिनेता और धरमेंद्र के बेटे बॉबी देओल को एक गार्ड ने जोरदार थप्पड़ मार दिया।
बताया जा रहा है मुंबई में करन जौहर के घर हुई लेट नाइट पार्टी में बॉबी देओल भी आमंत्रित थे। सूत्रों ने बताया कि बॉबी देओल ने काफी शराब पी हुई थी।
काफी शराब पीने के बाद जब बॉबी देओल ने एक गार्ड से और शराब की मांग की तो गार्ड ने शराब देने की बजाय बॉबी देओल के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया।
घटना से चौंक गए लोग
भरी महफिल में इस तरह की हरकत से लोग भौंचक रह गए। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, गार्ड पार्टी छोड़कर भाग निकला। दूसरी तरफ स्थिति शर्मनाक होती देख बॉबी देओल भी पार्टी छ़ोड़कर चले गए।
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि गार्ड ने बॉबी देओल को तमाचा क्यों मारा। लेकिन समझा जा रहा है कि शराब के नशे बॉबी देओल ने कुछ ऐसा किया होगा कि गार्ड झल्ला गया होगा।
ये पहला मामला नहीं है जब बॉलीवुड पार्टी में किसी स्टार को तमाचा पड़ा हो। कुछ साल पहले भी करन जौहर की पार्टी में शाहरुख खान ने फराह खान के पति और निर्देशक शिरीष कुंदर को तमाचा मार दिया था।