फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol And Akshay Khanna Starring Film Humraaz Sequel Demand By Fans

बॉबी देओल और अक्षय खन्ना के कमबैक ने चौंकाया, फैंस को याद आई ‘हमराज’; कर डाली सीक्वल की डिमांड

Mon, 08 Dec 2025 06:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 08 Dec 2025 06:25 PM IST
सार

Bobby Deol And Akshay Khanna Starring Film Humraaz: इन दिनों अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर’ की वजह से चर्चा में हैं। इसी बीच फैंस ने भी उनकी और बॉबी देओल की पुरानी फिल्म ‘हमराज’ के सीक्वल की डिमांड कर दी है। जानिए, क्यों? 
 

विज्ञापन
Bobby Deol And Akshay Khanna Starring Film Humraaz Sequel Demand By Fans
बॉबी देओल और अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ में लीड में चाहे रणवीर सिंह ने निभाया हो लेकिन चर्चा में अक्षय खन्ना हैं। दरअसल, इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया है। इसी तरह साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल ने नेगेटिव रोल किया था। दोनों ही एक्टर्स ने अपने नेगेटिव किरदारों से दर्शकों को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की एक्टिंग देखकर उनके फैंस अब फिल्म ‘हमराज 2’ की डिमांड करने लगे हैं। 

विज्ञापन

फैंस ने सोशल मीडिया पर की सीक्वल की डिमांड
फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना और ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के दमदार नेगेटिव किरदारों को देखकर फैंस इन दाेनों को साथ में एक्टिंग करते हुए देखना चाहते हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जब इन दोनों का कमबैक हो ही गया है तो लगे हाथ ‘हमराज 2’ भी बना डालो।’ बताते चलें कि साल 2002 में फिल्म  ‘हमराज’ रिलीज हुई, तब भी यह काफी चर्चा रही थी। 

विज्ञापन

 

 
   



ये खबर भी पढ़ें: 'ही-मैन हो आप सबके पर बचपन से मेरे हीरो हो..', पिता धर्मेंद्र की याद में बॉबी देओल ने लिखी कविता 

अक्षय और बॉबी ने निभाए थे ग्रे शेड कैरेक्टर 
फिल्म ‘हमराज’ में अक्षय खन्ना और बॉबी देओल के किरदार काफी हटकर थे। अक्षय खन्ना जहां पूरी तरह से नेगेटिव रोल में थे, वहीं बॉबी देओल ने भी एक ग्रे शेड कैरेक्टर निभाया। लेकिन आखिर में यह किरदार पॉजिटिव हो जाता है। फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर अमीषा पटेल नजर आई थीं।  

अक्षय खन्ना और बॉबी देओल का करियर फ्रंट 
एक तरफ फैंस फिल्म 'हमराज 2' की डिमांड कर रहे हैं, वहीं बॉबी देओल और अक्षय अलग-अलग कई फिल्में कर रहे हैं। बॉबी देओल हाल ही में फिल्म 'बंदर' में नजर आए थे। अगले साल वह फिल्म 'अल्फा' में दिखाई देंगे। वहीं अक्षय खन्ना अगले साल फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। 

 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed