फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   birthday special- Rajnikanth made ??followers, not fans

जन्मदिन विशेषः फैन नहीं फॉलोअर बनाए हैं रजनीकांत ने

Tue, 11 Dec 2012 05:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 05:54 PM IST
विज्ञापन
birthday special- Rajnikanth made ??followers, not fans

अब 62 बरस के हो चुके रजनीकांत यदि इस उम्र में भी 22 साल के कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स का किरदार निभाएं तो भी उनके चाहने वाले दर्शक उन पर सिक्के बरसाएंगे। तय है कि फिल्म सुपरहिट होगी और उसकी टिकटें काउंटर खुलने के एक घंटे बाद ही बिक जाएंगी। रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फैन नहीं बल्कि फालोअर बनाए हैं।

विज्ञापन


10 साल के बच्चे से लेकर 80 की उम्र तक के बूढ़े तक उनकी स्टाईल के फैन हैं। उनकी स्टाइल भी खूब है। उनके बोलने का अंदाज, चलने का तरीका और उछालकर सिगरेट को होठों से दबाने की अदा को कोई कापी नहीं कर सका।
विज्ञापन


रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बैंगलोर में एक मराठा परिवार में हुआ। रजनीकांत की कामयाबी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक बस कंडक्टर कैसे देश का सबसे महंगा सितारा बन गया इसकी कहानी बेहद दिलचस्प है। निर्देशक के बालाचंदर ने 1975 में उन्हें एक बस में खास स्टाइल में टिकट काटते देखा था और उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते-देखते अपने अनोखे अंदाज के दम पर एक बस कंडक्टर तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन गया। रजनीकांत का फिल्मी सफर 1975 में अपूर्व 'रागंगल' नाम की फिल्म से शुरू हुआ। बालाचंदर ने इस फिल्म में उन्हें सहायक खलनायक का किरदार दिया था। बाद में रजनी ने हर तरह के रोल निभाए। फिल्मों में रजनीकांत की फीस को लेकर भी उनके एक्शन के तरह ही तरह-तरह की बातें हमेशा होती रहीं हैं।

इंटरनेट की दुनिया में उनसे जुड़ा एक चुटकुला हमेशा जिंदा रहा है। चुटकुला कहता है कि यदि रजनीकांत के समर्थक दर्शकों का एक देश बनाया जाए तो उसकी जनसंख्या मुल्क के कई देशों से ज्यादा होगी। रजनीकांत साऊथ की फिल्में के इतने बड़े सुपरस्टार हैं कि उनके पर्दे पर आने पर हवा में सिर्फ सिक्के और नोट उछलते नजर आते हैं। जब कई सिनेमाघरों के पर्दे सिक्के पड़ने की वजह से खराब होने शुरू हुए तो टिकट के साथ दर्शकों के सिक्के गेट पर चेक किए जाने लगे। दक्षिण भारत में रजनीकांत की लोकप्रियता का आलम यह है कि कि कई बार दोपहर 12 बजे से शुरु होने वाले फिल्मों की शो दर्शकों के दबाव में सुबह के पांच बजे शुरू करने पड़े।

रजनीकांत की हर अदा, उस समय की स्टाईल स्टेटमेंट बन जाती है। साठ के हो चुके रजनी के साथ 20 बरस की नायिकाएं काम करने के इच्छुक हैं। रजनीकांत साऊथ की फिल्मों में सुपरहिट होने की गांरटी हैं। अपनी आखिरी फिल्म 'रोबोट' में उन्होंने भाषा और देश की सीमा को भी लांघ लिया। इसे उनकी लाऊड और ओवरऐक्टिंग का अंदाज कहें या फिर दक्षिण भारतीय नायकों को लेकर दर्शकों का पूर्वाग्रह, कि रजनीकांत हिंदी पट्टी के दर्शकों को बहुत रास नहीं आए हैं।


हिंदी की कुछ एक्शन फिल्मों में रजनीकांत दिखे हैं पर वह साऊथ वाले अंदाज में पसंद नहीं किए गए। 80 के दशक में उनकी कुछ फिल्में अमिताभ बच्चन के साथ भी आईं।दो महानायकों के एक साथ फिल्म में काम करने का चार्म भी फिल्मों को हिट नहीं बना सका। इसके उलट रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली जो भी तमिल-तेलुगू फिल्में हिंदी में रीमेक की गईं ऐसी फिल्में भारत में सफल हुई हैं। 'रोबोट' इसका सबसे ताजा उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed