अब अकेली नहीं रहीं बिपाशा, आया नया प्रेमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा बसु की फिल्में इधर लंबे समय से चल नहीं रह हैं। इसके बावजूद अगर वह खबरों में हैं तो सिर्फ अपनी निजी जिंदगी के कारण। हाल में बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा से उनकी दूरियां सुर्खियों में थीं, परंतु अब बॉलीवुड के गलियारों में नई गूंज सुनाई दे रही है।
जिन्हें लग रहा था कि हरमन से अलग होने के बाद बिपाशा को तन्हाइयां परेशान कर रही होंगी, उनके लिए खबर है कि ऐसी कोई बात नहीं है। कुछ महीने पहले फिल्म क्रीचर के फ्लॉप होने के बाद बिपाशा निजी जिंदगी में भी थोड़ी परेशान हो गई थीं, लेकिन अब सब कुछ सामान्य बताया जा रहा है।
पता चला है कि उनकी अगली फिल्म अलोन के हीरो करन सिंह ग्रोवर इस बंगाली सुंदरी का इमोशनल सहारा बन गए हैं। उल्लेखनीय है कि करन भी थोड़े समय पहले ही अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। इस तरह से करन भी अकेले हैं।
दिखते हैं साथ-साथ
पिछले दिनों इन दोनों सितारों को मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में साथ-साथ फिल्म देखते पाया गया। इसके बाद से दबी जुबान में होने वाली चर्चाएं तेज हो गई हैं। देखना रोचक होगा कि नायिका की तन्हाइयों की बात करने वाली फिल्म अलोन इन दोनों को कितना करीब लेकर आ पाती है।
आपको यह बात तो पता ही होगी कि बिपाशा बसु लगभग 9 साल तक जॉन अब्राहम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही हैं। इसके बाद उनके बीच ब्रेकअप हो गया। जॉन से अलग हटने के बाद बिपाशा ने लंबे समय तक हरमन बवेजा के साथ डेटिंग की। मामला शादी तक पहुंच गया था।