{"_id":"d10868e6-3f68-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bipasha-in-goa-with-dino-morea","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में क्या कर रहे हैं बिपाशा और डीनो मारिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोवा में क्या कर रहे हैं बिपाशा और डीनो मारिया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला प्यार हर किसी को हमेशा याद रहता है। बिपाशा बसु और डीनो मोरियो भी इसके अपवाद नहीं हैं। इसीलिए जब जॉन अब्राहम से बिपाशा का ब्रेकअप हुआ तो सबसे पहले उन्हें डीनो ने ही सहारा दिया ताकि बिप्स अपना गम भूला सकें। बिपाशा को उन्होंने कंपनी दी ताकि जॉन की उन्हें याद नहीं आए।
विज्ञापन
डीनो और बिपाशा लगातार साथ देखे जा रहे हैं और हाल ही में वे गोआ में छुट्टियां बीता कर लौटे हैं। बिपाशा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिपाशा काम के सिलसिले में गोआ में गई थीं। यह बात जब डीनो को पता चली तो वे भी गोआ अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंच गए। काम खत्म होने के बाद बिपाशा ने कुछ दिन डीनो के साथ बिताए और जमकर छुट्टियों का आनंद लिया। डीनो इस समय नंदिता के साथ डेटिंग कर रहे हैं लेकिन नंदिता को गोआ में नहीं देखा गया।
विज्ञापन
बिपाशा और डीनो ब्रेकअप के बावजूद अच्छे दोस्त बने रहे। बिपाशा के मन में जॉन से अलग होने के बाद जॉन के प्रति जो कड़वाहट आई वैसी कड़वाहट उनके मन में डीनो के प्रति कभी नहीं रही। जॉन से अलग होने के बाद डीनो लगातार बिपाशा के साथ देखे जा रहे हैं। अब देखना यह है कि यह पुराना प्रेमी कितने दिन तक हरा-भरा रहता है। 'राज' और 'गुनाह' फिल्म में बिपाशा और डीनो की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था।
विज्ञापन