फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bigg boss ott 2 fame pooja bhatt recalls being criticized actress says yeh toh khatam ho chuki hai

Pooja Bhatt: 'ये तो खत्म हो चुकी है', करियर के शुरुआत में ही पूजा को मिला था यह ताना, अब छलका एक्ट्रेस का दर्द

Sun, 10 Sep 2023 11:42 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 10 Sep 2023 11:42 AM IST
सार

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान पूजा अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की है। अभिनेत्री ने अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म डैडी से महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
bigg boss ott 2 fame pooja bhatt recalls being criticized actress says yeh toh khatam ho chuki hai
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हिस्सा लेने के बाद सुर्खियों में है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान पूजा अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की है। अभिनेत्री ने  अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म डैडी से महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में खुलासा किया।

विज्ञापन


'लोगों ने कहा इसका करियर खत्म'
हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म डैडी की थी तब वह सिर्फ 17 साल की थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "डैडी, दिल है कि मानता नहीं के बाद, सड़क एक हैट-ट्रिक की तरह थी। 19 साल की उम्र में मैं सुपरस्टार थी, 24 साल की उम्र में मुझे इंडस्ट्री ने कहा, 'ये तो खत्म हो चुकी है तो मैंने कहा कि इस इंडस्ट्री में जहां 24 साल की उम्र में लोग शुरुआत ही कर रहे होते हैं, लेकिन लोग पहले ही आपको गड्ढे में गिरा चुके होते हैं कि आपका काम खत्म हो गया।''
विज्ञापन


25 साल में छोड़ी एक्टिंग
बातचीत के दौरान पूजा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और 25 साल की उम्र में कैमरे के पीछे चली गई। उन्होंने कहा, '25 साल की उम्र में मैंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, तम्मन्ना बनाई। मैंने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, मुझे आत्मसंतुष्टि का एहसास हुआ, ऐसी फिल्म बनाने के लिए मुझे अपना आत्मसम्मान वापस मिला। मैं पूरा देश घूमी, लोगों से मुलाकात की, उस फिल्म ने चैरिटी के लिए पैसे जुटाए, मुझे अपना राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिर मैंने काजोल के साथ दुश्मन बनाई, फिर जख्म बनाई और बाकी इतिहास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी लियोनी को किया लॉन्च 
पूजा ने आगे कहा कि 21 साल तक मैने कैमरे का सामना नहीं किया क्योंकि वह सिर्फ फिल्मों का निर्देशन कर रही थीं। उनके अनुसार, उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उनका स्टारडम का दौर खत्म हो चुका है और वह एक फिल्म निर्माता के रूप में जीवन के एक नए चरण में एंट्री कर चुकी हैं। बता दें कि पूजा की आखिरी फिल्म जिस्म 2 थी और उन्होंने इस फिल्म में सनी लियोनी को लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें-  Atlee Jawan: निर्देशक एटली की अब तक नहीं पिटी कोई फिल्म, जानिए हिट की गारंटी बन चुके 10 दिग्गजों के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed