फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 17 Salman Khan Dharmendra Arbaaz Khan Sohail Khan Jamal Kudu Dance on Weekend Ka Vaar

Jamal Kudu: सलमान खान ने धर्मेद्र के साथ 'जमाल कुडू' पर किया शानदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 31 Dec 2023 09:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 31 Dec 2023 09:34 AM IST
सार

शो के मेकर्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में कृष्णा सभी से जमाल कुडू पर बॉबी के ग्लास बैलेंसिंग डांस स्टेप को दोहराने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Salman Khan Dharmendra Arbaaz Khan Sohail Khan Jamal Kudu Dance on Weekend Ka Vaar
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनिमल का 'जमाल कुडू' इस साल का सबसे चर्चित गाना बन चुका है। बॉबी देओल के इस एंट्री सॉन्ग पर आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर रील बनाता नजर आ रहा है। गाने का खुमार आम लोगों के साथ सेलेब्स पर भी नजर आ रहा है। हाल ही में सलमान खान भी बॉबी के पिता धर्मेंद्र, अरबाज खान और सोहेल खान के साथ मिलकर बॉबी जैसा स्टेप करने की कोशिश करते नजर आए। 

विज्ञापन

Year Ender 2023: वर्ष 2023 में इन टीवी सितारों के घर गूंजी किलकारी, पांच वर्ष बाद माता-पिता बना ये कपल

विज्ञापन

वीकएंड के वार में खूब जमेगा रंग

इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह छोटा सा क्लिप बिग बॉस 17 के सेट का है। आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, गायक मीका सिंह के साथ अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र की मेजबानी करेंगे। वहीं, कृष्णा अभिषेक भी सभी के साथ रंग जमाते हुए नजर आएंगे। 

जमाल कुडू गाने पर थिरके सितारे

शो के मेकर्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में कृष्णा सभी से जमाल कुडू पर बॉबी के ग्लास बैलेंसिंग डांस स्टेप को दोहराने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। गाना बजता है और मंच पर मौजूद सभी लोग अपने सिर पर गिलास को संतुलित करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान सलमान मजाक से गिलास गिरा देते हैं और हाथ से पकड़ लेते हैं। वायरल गाने पर धर्मेंद्र को हाथ में गिलास लिए हुए थिरकते देखा जा सकता है। वीडियो में कृष्णा ने मजाक में कहते दिखते हैं, "पंजाबियों को कौन खाली गिलास देता है।"

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

आयशा-मुनव्वर को पड़ी सलमान की फटकार

सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। मजाक और मस्ती से भरपूर इस एपिसोड को देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इससे पहले सलमान खान वीकएंड के वार एपिसोड में आयशा और मुनव्वर को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आए थे। बाद में, आयशा शो में बेहोश हो गई थीं, जिसके  बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। रूटीन चेकअप के बाद अब उन्हें वापस घर में भेज दिया गया है।
Amruta Subhash: 'पति तुम्हें मारेगा तो टीआरपी बढ़ेगी', टीवी निर्माता ने अमृता सुभाष से जबरन शूट कराया था यह सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed