फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Bollywood Debut with Shah Rukh Khan Jawan as per Reports

Mc Stan: बिग बॉस 16 के बाद खुली स्टैन की किस्मत, शाहरुख खान की फिल्म से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू?

Fri, 03 Mar 2023 12:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 03 Mar 2023 12:35 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो स्टैन जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख की आगामी फिल्म के लिए मेकर्स ने उनसे संपर्क किया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Bollywood Debut with Shah Rukh Khan Jawan as per Reports
एमसी स्टैन - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस 16 का खिताब जीतने के बाद एमसी स्टैन की लोकप्रियता में और अधिक इजाफा हो गया है। शो की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। पॉपुलैरिटी के मामले में वह कई दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बीच खबर है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकते हैं।

विज्ञापन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगी एक्ट्रेस

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Bollywood Debut with Shah Rukh Khan Jawan as per Reports
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की फिल्म से करेंगे डेब्यू?

मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो स्टैन जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख की आगामी फिल्म के लिए मेकर्स ने उनसे संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें जवान के लिए अप्रोच किया गया है। यह खबर सामने आने के बाद स्टैन के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल के ट्विटर हैंडल से यह खबर पोस्ट की  गई है। हालांकि, इस खबर पर मेकर्स या फिर स्टैन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही, अब तक यह भी पता नहीं चल सका है कि स्टैन से फिल्म में एक्टिंग करेंगे या सिंगिंग।
Ayan Mukerji : ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 पर अयान मुखर्जी का बड़ा बयान, बोले- दस साल और लगे तो कोई नहीं आएगा देखने

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Winner Mc Stan Bollywood Debut with Shah Rukh Khan Jawan as per Reports
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस को जवान का इंतजार

गौरतलब है कि पठान की जबर्दस्त सफलता के बाद लोगों को शाहरुख खान की जवान का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में किंग खान के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे सुपरस्टार्स भी हैं। इसका निर्देशन तमिल फिल्मों के सुपरहिट डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। इससे पहले वह दलपति विजय के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। जवान को दो जून को रिलीज करने की तैयारी थी। हालांकि, अब ऐसी खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।
Filmy Wrap: अक्षय पर भड़के मनोज देसाई और अमेरिका में आरआरआर का जलवा कायम, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed