बिग बॉस12: श्रीसंथ ने नेहा को देखकर कहा 'ओ माई गॉड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में खुद को बेचारा बताने वाले क्रिकेटर श्रीसंथ अब घर में गेम के रंग में रंगते हुए दिख रहे हैं। बात-बात पर घर छोड़ने की बात कहने वाले श्रीसंथ को अब समझ आ गया है कि घर में कैसे रहा जाता है। अपनी पत्नी से बात करने के बाद श्रीसंथ अब एक स्ट्रैटजी बनाकर घर में चलने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को हुए टास्क में श्रीसंथ ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। वह करणवीर से गेम के दौरान यह भी कहते हुए दिखे कि अब वह समझ चुके हैं कि घर में आप ज्यादा दिनों तक कैसे टिके रह सकते हैं। इसके बाद वह घर के हर सदस्य के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की जुगत में लगे हुए हैं।
नेहा से नाराज हुए श्रीसंथ उनसे भी अपनी ट्यूनिंग बेहतर करने में जुटे नजर आए, उन्होंने नेहा से बातों-बातों में कहा- तुम बहुत सुंदर हो। यही नहीं उन्होंने उनके लिए 'कौन है जो सपनों में आया' गाना भी गुनगुनाया। मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ने खेल के चौथे हफ्ते में ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि जो सदस्य घर में नहीं खेलेगा उसे वीकेंड का वार से पहले ही घर से निकालकर भगा दिया जाएगा। यानी एविक्शन का वार में अब किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर किया जा सकता है।