फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Big Boss 15 winner Tejasswi Prakash trolled for her reaction on photographers Karan Kundra Viral Video

Video: फोटोग्राफर्स को देख इग्नोर करने लगीं तेजस्वी प्रकाश, भड़के लोगों ने कहा- जानबूझकर फुटेज के लिए घूमते हैं

Fri, 18 Feb 2022 06:52 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 18 Feb 2022 06:52 PM IST
सार

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर साथ घूमते देखे जाते हैं। अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग तेजस्वी प्रकाश को ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक की लोग उन्हें ओवर एक्टिंग कि दुकान कह रहे हैं।

विज्ञापन
Big Boss 15 winner Tejasswi Prakash trolled for her reaction on photographers Karan Kundra Viral Video
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Social Media

विस्तार

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो जीतने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। शो में तेजस्वी और करण कुंद्रा की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था और बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दोनों साथ घूमते देखे जाते हैं। अब दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोग तेजस्वी प्रकाश को ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक की लोग उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान कह रहे हैं। 

विज्ञापन

Big Boss 15 winner Tejasswi Prakash trolled for her reaction on photographers Karan Kundra Viral Video
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta

हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। इस मौके पर पैपराजी दोनों की फोटो लेने के लिए भागे। फोटोग्राफर्स को देखकर तेजस्वी सरप्राइज हो गईं। उन्होंने कहा, 'अरे कहां से आ जाते हो तुम लोग? कैसे पता चल जाता है कि हम लोग कहां है?' वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर तेजस्वी को ओवर एक्टिंग की दुकान कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खुद ही बुलाते हैं फिर कहां से चले आते हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'दोनों जानबूझकर फुटेज के लिए घूमते रहते हैं।' 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

Big Boss 15 winner Tejasswi Prakash trolled for her reaction on photographers Karan Kundra Viral Video
बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर रही हैं। तेजस्वी जैसे ही विनर घोषित हुईं, सोशल मीडिया पर लोगों में जंग शुरू हो गई। कुछ लोग तेजस्वी को सपोर्ट कर रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने प्रतीक सहजपाल को विजेता नहीं घोषित करने पर मेकर्स के फैसले पर सवाल उठा दिया था। करण कुंद्रा भी बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी के रूप में उभरे थे। हालांकि, तेजस्वी ने सबको पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस 15 के विनर का ताज अपने सिर पर पहना। जिसके बाद गौतम गुलाटी सहित कई सेलिब्रेटी ने तेजस्वी को बधाई दी। दूसरी ओर काम्या पंजाबी और गौहर खान ने प्रतीक के ना जीतने पर हैरानी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed