फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar walked the ramp as bride this fun filled video is going viral on Social Media

Bhumi Pednekar: दुल्हन बन रैंप वॉक पर उतरीं भूमि पेडनेकर, फैंस ने की तारीफ; वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 24 Feb 2025 01:09 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Feb 2025 01:09 AM IST
सार

मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म में नजर आ रही भूमि पेडनेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उनका दुल्हन स्टाइल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लुक में भूमि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar walked the ramp as bride this fun filled video is going viral on Social Media
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भूमि दुल्हन के लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुल्हन सी सजी भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर इस वीडियो में ब्राइडल घेरदार लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज पहन रखा है। भूमि रैंप वॉक के साथ स्टेज पर घूमती दिखाई दे रही हैं। उनकी हेयर स्टाइल भी काफी खूबसूरत लग रही है। भूमि ने लहंगे के साथ चोकर भी गले में कैरी किया है, जो इस लहंगे के लुक को कंपलीट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस डिजाइनर का है लहंगा
इस लहंगे को अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। ध्यान से देखा जाए तो भूमि का यह लहंगा पहाड़ों की याद दिला रहा है। डबल चुनरी में ऑरेंज चुनरी पहाड़ों में पहनीं जाने वाली पारंपरिक ओढ़नी की तरह ही लग रहा है। हालांकि, इसकी स्टाइलिंग कुछ अलग तरह से की गई है।

फैंस ने की तारीफ
भूमि पेडनेकर के इस लुक की उनके फैंस ने बहुत सारी तारीफ की है। एक फैन ने कहा आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा- आप वाकई बहुत सुंदर हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

फिल्म के कारण चर्चा में भूमि
भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर काफी चर्चा में हैं। भूमि की इस फिल्म को फैंस बहुत सारा प्यार दे रहे हैं। फिल्म को फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को इस फिल्म ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब चार करोड़ 10 लाख रुपये हो गया है। पहले सप्ताहांत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा अब मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed