फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar In Kareena Kapoor Talk Show Gave A Befitting Reply To Social Media Trolls

Bhumi Pednekar: करीना के शो में भूमि ने दिया सोशल मीडिया ट्रोल्स को जवाब, फैशन सेंस के लिए होती है आलोचना

Sat, 07 Dec 2024 11:31 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:31 AM IST
सार

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड में मैसेज देने वाली फिल्में ज्यादा करती हैं। दर्शक उनके काम को पसंद करते हैं, लेकिन जब वह असल जिंदगी में बोल्ड, ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं तो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। इन्हीं ट्रोल्स को भूमि ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
 

विज्ञापन
Bhumi Pednekar In Kareena Kapoor Talk Show Gave A Befitting Reply To Social Media Trolls
करीना कपूर-भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में भूमि पेडनेकर, करीना कपूर के शो ‘व्हाट वूमेन वांट’ में नजर आईं। इस शो पर भूमि ने अपने करियर और जिंदगी से जुड़ी काफी सारी बातें साझा की। करीना ने बातचीत के दौरान ही सोशल मीडिया यूजर्स के कुछ कमेंट भूमि को पढ़कर सुनाएं, जिसमें उनके फैशन, मेकअप लुक को काफी ट्रोल किया गया था। इस पर भूमि ने हर कमेंट का मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन

भूमि बोली आपकी राय की जरूरत नहीं 
करीना ने एक सोशल मीडिया यूजर का कमेंट पढ़ा जिसमें लिखा था कि भूमि फोर्स्ड ग्लैमरस लुक रखती हैं। कहने का मतलब है कि ग्लैमरस लुक भूमि पर अच्छा नहीं लगता फिर वह इतना ग्लैमरस बनने की कोशिश करती हैं। ऐसे में भूमि ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों की राय की जरूरत नहीं है। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया है कि भूमि बहुत गिल्टर वाली ड्रेस पहनती हैं, वह क्यों ऐसा ड्रेसअप करती हैं? इस पर भूमि का जवाब था कि उन्हें चमकना पसंद है, इसलिए ऐसा ड्रेसअप करती हैं। इस तरह से भूमि ने हर ट्रोल करने वाले को चुप करा दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पसंद है घंटों तक तैयार होना 
करीना कपूर के शो में ही आगे भूमि बताती हैं कि उन्हें घंटाें शीशे के सामने बैठकर तैयार होना, मेकअप करना पसंद है। वह इस एक थैरेपी मानती हैं, ऐसा करके भूमि को काफी खुशी मिलती है।

 

विज्ञापन

Bhumi Pednekar In Kareena Kapoor Talk Show Gave A Befitting Reply To Social Media Trolls
करिश्मा कपूर-भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर की बहुत बड़ी फैन 
करीना कपूर को भूमि पेडनेकर ने यह भी बताया कि वह जिस तरह की गंभीर फिल्में करती हैं, उससे हटकर फिल्मों की वह दीवानी हैं। खासकर भूमि, करिश्मा कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं। करिश्मा की नब्बे की दशक की फिल्में, वह खूब देखती थीं, साथ ही करिश्मा कपूर के फैशन की भी दीवानी हैं। वह बताती हैं कि फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में करिश्मा ने एक ड्रेस पहनी थी जो काफी फेमस हुई थी, उस समय भूमि ने अपने मम्मी-पापा से जिद करके वैसी ही ड्रेस मंगवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed