भूत रिटर्न्स
'भूत रिटर्न्स' 2003 की फिल्म ‘भूत’ का सीक्वल है। तरुण एक आर्किटेक्ट है वो शानदार बंगले में कम किराए पर अपने पूरे परिवार बेटी निम्मी, बेटा तमन और पत्नी नम्रता के साथ इस घर में शिफ्ट करता है। इनके यहां लक्ष्मण नाम का नौकर भी है।
नए घर में निम्मी खाली दीवारों से बात करने लगती है, सबको लगता है कि वो जानबूझकर ऐसा कर रही है लेकिन वास्तविक में वो शब्बू नाम की आत्मा से बात करती है। परिवार वाले उसकी इस बात का विश्वास नहीं करते लेकिन जब निम्मी का व्यवहार बदलने लगता है और वह अजीब हरकतें करने लगती है तो तरूण घर बदलने की सोचता है लेकिन इसी बीच निम्मी गायब हो जाती है।
इस फिल्म में भूत के आने और तरूण के परिवार खासकर निम्मी को परेशान करने की कहानी है। निम्मी मिलती है या नहीं इसके लिए फिल्म देखना जरूरी है।