फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhool bhulaiyaa 3 beats tu jhoothi main makkar Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani will surpass bhool bhulaiyaa 2

Kartik Aaryan: बॉक्स ऑफिस पर पहले रणबीर-रणवीर को चटाई धूल, अब अपनी सबसे कामयाब फिल्म को पीछे छोड़ेंगे कार्तिक

Sun, 10 Nov 2024 12:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Nov 2024 12:23 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। दूसरे शनिवार तक इस फिल्म ने 183 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 3 beats tu jhoothi main makkar Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani will surpass bhool bhulaiyaa 2
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। मल्टी-स्टारर फिल्म सिंघम अगेन के साथ सबसे बड़ी टक्कर का सामना करने के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सिर्फ छह दिनों के अंदर तू झूठी मैं मक्का और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 9: भूल भुलैया 3 ने फिर पकड़ी रफ्तार, दूसरे शनिवार को इतना रहा कारोबार

विज्ञापन

bhool bhulaiyaa 3 beats tu jhoothi main makkar Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani will surpass bhool bhulaiyaa 2
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर-रणवीर को छोड़ा पीछे

फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने नौ दिनों में  कुल 183 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जो तू झूठी मैं मक्कार की कुल कमाई 149.05 करोड़ रुपये और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की 153.60 करोड़ रुपये की कमाई से कहीं ज्यादा है। 

bhool bhulaiyaa 3 beats tu jhoothi main makkar Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani will surpass bhool bhulaiyaa 2
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अब अपनी सबसे कामयाब फिल्मों को पीछे छोड़ने वाले हैं कार्तिक

कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। कमाई के मामले में भूल भुलैया 3 उनकी सबसे कामयाब फिल्म जल्द ही बन जाएगी। इस पहले यह तमगा भूल भुलैया 2 के नाम था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

bhool bhulaiyaa 3 beats tu jhoothi main makkar Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani will surpass bhool bhulaiyaa 2
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
17 साल बाद फ्रेंचाइजी में विद्या की वापसी
भूल भुलैया 3 हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी भूल भुलैया की तीसरी फिल्म है। अक्षय कुमार की भूल भुलैया साल 2007 में आई थी, जिसमें विद्या बालन भी थीं। अब 17 साल बाद विद्या ने मंजुलिका के रूप में इस फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी की है। इस फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी हैं।
Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed