फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhojpuri singer basant thakur latest video song balamua hippi wala goes viral

Bhojpuri song: बसंत ठाकुर का गाना 'बलमुआ हिप्पी वाला' मचा रहा धमाल, आपने सुना क्या?

Mon, 17 Jan 2022 01:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 01:25 PM IST
सार

बसंत ठाकुर का नया गाना 'बलमुआ हिप्पी वाला' खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने को पती पत्नी की थीम पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन
bhojpuri singer basant thakur latest video song balamua hippi wala goes viral
बलमुआ हिप्पी वाला भोजपुरी सॉन्ग - फोटो : screen shot

विस्तार

मौजूदा दौर में लोगों के बीच भोजपुरी सॉन्ग खूब पॉपुलर हो रहे हैं। शादी पार्टियों में लोग इन गानों पर जमकर डांस करते हैं। हाल ही में में कई भोजपुरी सिंगर्स के गानों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सिंगर बसंत ठाकुर का नाम भी जुड़ गया है। बसंत ठाकुर का नया गाना 'बलमुआ हिप्पी वाला' खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने को 16 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया था। दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है और एक दिन में ही ये गाना जमकर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

bhojpuri singer basant thakur latest video song balamua hippi wala goes viral
बलमुआ हिप्पी वाला भोजपुरी सॉन्ग - फोटो : screen shot

पति-पत्नी की थीम पर बना है ये गाना-
भोजपुरी सिंगर बसंत ठाकुर का गाना 'बलमुआ हिप्पी वाला' इस समय खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने को पति पत्नी की थीम पर फिल्माया गया है, लेकिन इस गाने में लीड एक्ट्रेस का अंदाज एक दम ग्लैमरस है। इस गाने के बोल भी साफ सुथरे हैं और इसे सबके साथ भी सुना जा सकता है। बसंत ठाकुर के इस गाने को वेब म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाने को सुनने के बाद फैंस इस गाने की तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा-"मोर बसंत भईया के गानावा बवाल लगता। मोर बसंत भईया जी के गानावा बवाल लगता।" तो वहीं एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा-'जबरदस्त गाना गर्दा हो जाएगा"। इसके अलावा अन्य प्रशंसक भी सुपर, नाइस सॉन्ग जैसे कमेंट कर रहे हैं तो वहीं एक प्रशंसक ने बंसत ठाकुर की तारीफ करते हुए लिखा-असली स्टार वापस आ गया है। अगर आप भी भोजपुरी गाने के शौकीन हैं तो ये गाना आपके लिए एक अच्छी ट्रीट हो सकता है। इस गाने के बाद बसंत ठाकुर एक और नया गाना लाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed