{"_id":"61ac38038eb9006e7222f272","slug":"bhojpuri-ritesh-pandey-s-new-song-ail-badu-naache-is-out-blown-up-with-the-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: रितेश पांडे के नए गाने 'आइल बाडू नाचे' हुआ आउट, रिलीज के साथ ही उड़ाया गर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: रितेश पांडे के नए गाने 'आइल बाडू नाचे' हुआ आउट, रिलीज के साथ ही उड़ाया गर्दा
Sun, 05 Dec 2021 09:24 AM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
आइल बाडू नाचे
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी के सुपरस्टार रितेश पांडे अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने गानों के लिए भी बेहद मशहूर हैं। लोगों को उनके नए गानों का इंतजार रहता है। यहां तक की उनके हर गाने पर रिलीज के साथ ही लाखों में व्यूज मिल जाते हैं। ऐसे में उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘आईल बाडू नाचे’ रिलीज हो गया है। इस गाने में रितेश का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। वह बेहद दबंग लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
गाने में देखा जा सकता है कि छोटे शहर में नाच का प्रोग्राम हो रहा है। इसमें रितेश दंबगई दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वह पिस्टल को निकालकर नाच रही लड़की से कहते हैं कि आई हो नाचे सासाराम शहर में…। यह मस्ती भरा डांस नंबर है। रितेश के साथ काम कर रही एक्ट्रेस ने अपने शानदार डांस से समा बांध दिया। गाने को काफी बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी गाने ‘आईल बाडू नाचे’ के वीडियो को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। रितेश पांड का साथ इस गाने में शिल्पी राज ने दिया है, उन्होंने अपनी आवाज से समा बांध दिया। गाने के बोल मंजी मीत ने लिखे हैं। जबकि संगीत एडीआर आनंद ने दिया है। रवि पंडित वीडियो डायरेक्टर हैं। डीओपी रंजीत के सिंह, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित हैं।