{"_id":"61716d000ff0f175b325b231","slug":"bhojpuri-rani-chatterjee-s-video-went-viral-on-kareena-kapoor-khan-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: रानी चटर्जी की वायरल हुई वीडियो, आशिकों से कहा-'महंगा है ये दिल, सबके बस का नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: रानी चटर्जी की वायरल हुई वीडियो, आशिकों से कहा-'महंगा है ये दिल, सबके बस का नहीं'
Thu, 21 Oct 2021 07:07 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
रानी चटर्जी
- फोटो : Instagram
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और बेबाक अंजाद के लिए जानी जाने वाली रानी चटर्जी एक फेमस एक्ट्रेस हैं। रानी ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि उनका धमाकेदार डांस उनके फैंस को बेहद पसंद है। फिल्मों के साथ ही वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। इन दिनों वो अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त चल रही हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से रूबरू होना नहीं भूलतीं।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर रानी चटर्जी 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों, वर्कआउट की फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं रानी चटर्जी के गानों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिर से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह करीना कपूर खान के सुपरहिट गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस को रानी का ये अंदाज खूब रास आ रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)
विज्ञापन