Viral: रानी चटर्जी ने फिर मटकाई अपनी कमरिया, फैंस से कहा- 'आती हूं जरा धीरज धरो'
बॉलीवुड में रानी चटर्जी ही एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने नाम के दम पर फिल्में हिट कराई हैं। अब अभिनेत्री का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी फिल्म इंटस्ट्री में उनका जाना-माना नाम है। वह अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं से लोगों के दिलों पर जादू चलाती रहती हैं। रानी चटर्जी कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। बॉलीवुड में रानी चटर्जी ही एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने नाम के दम पर फिल्में हिट कराई हैं। अब इन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
भोजपुरी में रानी की अदाओं के लाखों दीवाने हैं। उन्होंने मैंने प्यार किया के गाने 'आजा शाम होने आई' पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। वीडियो पर फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो में रानी ने पीले और काले रंग की ड्रेस पहनी है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और लाइट मेकअप किया है।
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)
रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह भोजपुरी की अभिनेत्रियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर उनका जलवा आज भी बरकरार है। ऐसे में रानी चटर्जी अपने चाहने वालों के लिए लगातार इंस्टाग्रम पर अपनी सुपरहॉट तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।