Bhojpuri Chhath Geet 2021: शिल्पी राज का नया गीत 'खोली नजरिया' रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा खूब धमाल
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायक शिल्पी राज का नया भोजपुरी छठ गीत 'खोली नजरिया' रिलीज हो गया है।
विस्तार
देश भर में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार, झारखंड समेत पूर्वांचल इलाकों में छठ का यह महापर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। 4 दिनों तक चलते वाले इस पर्व में छठ गीतों का भी बहुत महत्व होता है। इस पर्व के दौरान छठी मइया के गीत भी गाए जाते हैं। ऐसे में छठ गीत की इस लोकप्रियता को देखते हुए लगभग सभी भोजपुरी गायकों ने छठ पर्व के लिए गाने बनाए हैं।
इसी क्रम में अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायक शिल्पी राज का नया भोजपुरी छठ गीत 'खोली नजरिया' रिलीज हो गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। सामने आए इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं।
इंटरनेट पर आते ही इस गाने को अभी तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैंस शिल्पी राज के भोजपुरी गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल का पहला छठ गीत 'खोली नजरिया' अबतक का सबसे अलग भोजपुरी सॉन्ग है।
गाने में पीले और लाल रंग की साड़ी नीलम गिरी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। छठ गीत 'खोली नजरिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं, इस गीत के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि इसे संगीत आर्य शर्मा ने दिया है।
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और अभिनेत्री नीलम गिरी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। यह दोनों इससे पहले साथ में कई बार नजर आ चुकीं हैं। नीलम गिरी और शिल्पी राज के मशहूर गानों में 'गोदनवा', 'गरईया मछरी', 'बदरवा', 'कोंहड़ा के फुलवा', 'कबले होई लइका दुसरका' आदि शामिल हैं।