Rani Chatterjee: फैंस को फिटनेस गोल्स देती नजर आईं रानी चटर्जी, जिमवेयर में शेयर की शानदार तस्वीर
रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर जिम लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रानी की फिटनेस देख फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैंस रानी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं, उनके गाने भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। इसके बावजूद भी रानी कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन अब अभिनेत्री ने अपने आप को एक दम फिट बना लिया है। वह अक्सर जिम लुक में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लगती हैं। हाल ही में, रानी ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री काफी फिट लग रही हैं।
दरअसल, रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रानी चटर्जी अपने एक हाथ से बालों को पकड़े हुए खड़ी हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री की फिटनेस देखने लायक है। नो मेकअप लुक में रानी काफी खूबसूरत लग रही हैं। रानी की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'फिट लग रही हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'सुंदर लुक।' इसी तरह एक और फैन ने लिखा है, 'सुपर।' इस तस्वीर में कई फैंस ने रानी को स्वीट भी बताया है।
रानी चटर्जी के करियर की बात करें तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उन्होंने फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसमें रानी ने अभिनेता मनोज तिवारी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। यह फिल्म हिट रही और रानी भी भोजपुरी इंडस्ट्री में छा गईं। उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और वह अपनी एक फिल्म के लिए 8 से 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।