फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress Akshara Singh starts work with Salman Khan choreographer Adil Sheikh here full detail

Akshara Singh: बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार अक्षरा सिंह, सलमान खान को नचाने वाले आदिल शेख संग शुरू किया काम

Sat, 16 Apr 2022 05:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Apr 2022 05:52 PM IST
सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने अगले प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। अक्षरा का ये बॉलीवुड प्रोजेक्ट है, जिसमें वह कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh starts work with Salman Khan choreographer Adil Sheikh here full detail
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram/singhakshara

विस्तार

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने एक से एक हिट गाने दिए हैं और फिल्मों से सिनेमाघरों में धमाल मचाया है। फैंस उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। अक्षरा के नए प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि ये उनका बॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा, जिसके जरिए वह बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। 

विज्ञापन


अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सलमान खान की सुपर हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों थम्स अप करते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह लाल कलर की खूबसूरत ड्रेस में कहर ढा रही हैं और उनके चेहरे की स्माइल की तस्वीर को कंप्लीट कर रही है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तस्वीर के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ बहुत ही ज्यादा एक्साइटिंग आ रहा है, जिसे डायरेक्ट आदिल शेख ने किया है और कंपोज शमीर टंडन ने किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए और इस ड्रीम टीम के साथ काम करना सम्मान की बात है।' बता दें कि बीते दिनों शमीर टंडन ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी थी।

पानी पानी गाने से मचाया था धमाल  
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में कमाल की अभिनेत्री हैं लेकिन उनकी पॉपलैरिटी बिग बॉस ओटीटी के बाद और भी ज्यादा बढ़ने लगी। इसके बाद अक्षरा सिंह बादशाह के गाने 'पानी पानी' के भोजपुरी वर्जन में नजर आईं। इस गाने में अक्षरा और खेसारी लाल की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। इस गाने की वजह से ही अक्षरा की साल 2022 की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। गाना आज भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed