फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   beshram may cast rishi ranbir neetu together

'बेशरम' में एक साथ नजर आ सकते हैं ऋषि, रणबीर, नीतू

Thu, 25 Oct 2012 01:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 01:53 PM IST
विज्ञापन
beshram may cast rishi ranbir neetu together
अभी तक तो खबर आ रही थी कि ऋषि कपूर रणबीर के लिए फिल्म बेशरम के निर्देशक निर्माता से भारी रकम की मांग कर रहे थे। अब खबर आ रही है कि निर्देशक अभिनव कश्यप की फिल्म बेशरम की स्क्रिप्ट न सिर्फ रणबीर कपूर बल्कि उनके माता पिता नीतू कपूर और ऋषि कपूर को भी बेहद पसंद आयी है।
विज्ञापन


अभिनव कश्यप ने हाल ही में फिल्म की कहानी ऋषि कपूर को भी सुनाई है। और फिल्म की कहानी में ऋषि कपूर के किरदार से मेल खाता एक बेहतरीन रोल है। यही वजह है कि ऋषि चाहते हैं कि वे यह किरदार निभायें।
विज्ञापन


यही नहीं अभिनव कश्यप ने नीतू कपूर को भी ध्यान में रख कर फिल्म का एक किरदार गढ़ा है और यह काफी महत्वपूर्ण किरदार भी है। नीतू ने स्क्रिप्ट सुनी भी है और उन्हें भी यह स्क्रिप्ट काफी पसंद आयी है। तो, अगर नीतू और ऋषि कपूर भी इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो यह पहली फिल्म होगी जिसमें रणबीर अपने माता पिता के साथ नजर आयेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे खुद अभिनव का कहना है कि उनके लिए सबसे कठिन नीतू कपूर को मनाना है। क्योंकि नीतू अब कम ही फिल्मों में काम करती हैं। दो दूनी चार के बाद उन्होंने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। तो अब देखना यह है कि अभिनव अपनी इस कोशिश में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed