फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bengaluru Civil Court ordered to interim stay on the release of Yash starrer Kolar Gold

केजीएफ: रिलीज होते ही विवादों में फंसी सुपरस्टार की फिल्म, कोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 21 Dec 2018 12:04 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 21 Dec 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Civil Court ordered to interim stay on the release of Yash starrer Kolar Gold
KGF - फोटो : social media
साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स) रिलीज के साथ ही विवादों में फंस गई है। इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश और अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गुरुवार को बेंगलुरु के सिविल कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर आंतरिक तौर पर रोक लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो गुरुवार को कलाकार वेंकटेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिए हैं। वेंकटेश ने अपनी याचिका में दावा किया है कि यह फिल्म राउडी थांगम पर आधारित है और इसकी बायोपिक को बनाने का अधिकार हमारे पास है। वेंकटेश ने फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन


 

अगले साल 7 जनवरी तक के लिए रोक

बताया जा रहा है कि वेंकटेश के अलावा और भी कई लोगों और फिल्ममेकर्स ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि केजीएफ बनाकर आने वाली पीढ़ी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस फिल्म का मकसद केवल रुपए कमाना है।
इसके बाद बेंगलुरु के सिविल कोर्ट ने केजीएफ की रिलीज पर अगले साल 7 जनवरी तक के लिए रोक लगाने का फैसला किया है। 
 

दो हिस्सों में बनी केजीएफ

वहीं इस पूरे मामले में कल शाम तक केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स) के प्रोड्यूसर्स का कहना है कि कोर्ट की तरफ से उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं मिले हैं। पता हो कि बीते दिनों फिल्म केजीएफ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद भी किया है। मूल रूप से कन्नड़ में बन रही सीरीज केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स) को हिंदी में फरहान अख्तर रिलीज करने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि केजीएफ दो हिस्सों में बनी है। फिल्म की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों से शुरू होकर कोलार की सोने की खानों तक फैली हुई है। प्रशांत नील की लिखी और निर्देशित ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू और मलयामल में रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed