{"_id":"641fe5951b48e33bf1078a3d","slug":"because-of-this-junior-ntr-thanked-alia-bhatt-the-reaction-of-the-actress-in-headline-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia-Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने खास तोहफे के लिए किया आलिया भट्ट का शुक्रिया, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia-Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने खास तोहफे के लिए किया आलिया भट्ट का शुक्रिया, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का जवाब
Sun, 26 Mar 2023 12:05 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:05 PM IST
सार
जूनियर एनटीआर ने बकायदा पोस्ट कर आलिया भट्ट का आभार जताया है। वहीं, एक्ट्रेस का रिएक्शन सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट-जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'नाटू-नाटू' गाने के लिए ऑस्कर अपने नाम करने वाली फिल्म 'आरआरआर' के को-स्टार्स आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर आपस में खास बॉन्ड साझा करते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में मां बनीं आलिया ने दोस्त जूनियर एनटीआर के बच्चों भार्गव राम और और अभय राम के लिए खास तोहफा भिजवाया। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि यह तोहफा उनके बच्चों को कितना पसंद आया। वहीं, जूनियर के रिएक्शन पर अब आलिया भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है, और इसे लेकर वह सुर्खियों में आ गई हैं।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो सफेद रंग के कपड़े के बैग की एक तस्वीर साझा की, जिसमें आलिया के ब्रांड के कपड़े थे। जूनियर एनटीआर ने आलिया भट्ट को टैग किया और इन्हें भेजने के लिए धन्यवाद दिया, और साफ किया कि उनके बेटे को यह काफी पसंद आया है। जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'धन्यवाद आलिया भट्ट...इसने अभय और भार्गव के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। आशा है कि जल्द ही मेरे नाम का भी बैग देखने को मिलेगा।'
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर की इंस्टाग्राम स्टोरी को देख आलिया भट्ट भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाई हैं। आलिया ने एक्टर के पोस्ट को अपनी स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा है, 'हाहा!! मैं केवल आपके लिए विशेष ईद के मौके पर पूरा गुच्छा बनाऊंगी। आप बेहद स्वीट हैं...धन्यवाद।'
विज्ञापन
गौरतलब हो कि एस एस राजामौली की पीरियड ड्रामा फिल्म 'आरआरआर' ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इसकी खुशी साझा करने के लिए भी आलिया ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। 'आरआरआर' के आधिकारिक हैंडल द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए, आलिया भट्ट ने लिखा, 'आरआरआर के एक साल'। बता दें कि इस फिल्म में आलिया ने राम चरण की पत्नी का किरदार निभाया था।