फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bear Grylls wants to do adventurous episode of Man vs Wild with Priyanka Chopra Virat Kohli in talks with them

Bear Grylls: अब विराट के साथ जंगल में मंगल करेंगे बेयर ग्रिल्स, प्रियंका चोपड़ा से भी बातचीत जारी

Tue, 06 Jun 2023 07:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 06 Jun 2023 07:29 PM IST
सार

अक्षय कुमार, विक्की कौशल और अन्य सेलेब्स के बाद, बेयर ग्रिल्स प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ शो करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Bear Grylls wants to do adventurous episode of Man vs Wild with Priyanka Chopra Virat Kohli in talks with them
विराट कोहली, बेयर ग्रिल्स, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटिश एडवेंचरर शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। इस शो की ख्याति विदेश के साथ-साथ भारत में भी बहुत ज्यादा है। जब से शो के प्रस्तोता बेयर ग्रिल्स ने भारतीय सेलेब्स के साथ शो करना शुरू किया है, तब से तो इसके फैंस की गिनती और ज्यादा हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अक्षय कुमार सहित अन्य बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ बेयर ग्रिल्स ने जंगल में मंगल किया। जहां इन सभी एपिसोड्स ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं अब 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नए भारतीय सितारे नजर आने वाले हैं। दरअसल, खबर है कि बेयर ग्रिल्स, प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ एपिसोड करना चाहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा किया कि दोनों सेलेब्स से बात चल रही है।

विज्ञापन

Bear Grylls wants to do adventurous episode of Man vs Wild with Priyanka Chopra Virat Kohli in talks with them
विराट कोहली, बेयर ग्रिल्स - फोटो : social media

बेयर ग्रिल्स ने प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का एक एपिसोड शूट करने के लिए अपनी इच्छा जताई है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ बातचीत शुरू कर दी है। बेयर ग्रिल्स ने मीडिया संस्थान को बताया कि इस एडवेंचरस यात्रा के लिए प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली की मेजबानी करने के लिए वास्तव में मैं उत्साहित हूं। ग्रिल्स ने कहा, 'मैं अपनी फिंगर्स क्रॉस्ड रख रहा हूं। बहुत कुछ हो रहा है। हम अभी योजना पर काम कर रहे हैं। हमने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।'
695: फिल्म '695' को मिला राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव का समर्थन, निर्माताओं के लिए साबित हुए संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन

Bear Grylls wants to do adventurous episode of Man vs Wild with Priyanka Chopra Virat Kohli in talks with them
प्रियंका चोपड़ा,बेयर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बेयर ग्रिल्स ने आगे कहा, 'विराट कोहली के साथ प्रियंका हमारे अगले शो के लिए नंबर वन सेलिब्रिटी हैं। ये दोनों ही ऐसी प्रेरणादायी शख्सियत हैं, जिन्हें दुनिया भर में प्यार किया जाता है। इसलिए, उनकी कहानियों को सुनना और उनकी यात्रा और उनके जीवन को जानना मेरे और सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी।'

विज्ञापन

Bear Grylls wants to do adventurous episode of Man vs Wild with Priyanka Chopra Virat Kohli in talks with them
वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ वर्षों में, बेयर ग्रिल्स ने भारत की कई बार यात्रा की हैं। उन्होंने कोलकाता और दार्जिलिंग जैसे कुछ शहरों का दौरा किया। आखिरी बार उन्हें 'वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट्य प्रेसिडेंट जेलेंस्की' में देखा गया था। इस शो में उन्होंने स्वीकार किया था कि 'भारत उनके दिल के करीब है।' बेयर ग्रिल्स पहले रियलिटी शो, 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में विक्की कौशल के साथ नजर आए थे। इसके अलावा वह अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य लोगों के साथ भी शूटिंग कर चुके हैं।
Amitabh Bachchan: हर इतवार नंगे पैर फैंस का अभिवादन क्यों करते हैं बिग बी? खुद बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed