फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bahubali 2 trailer release date out

इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा फिल्म 'बाहुबली 2' का ट्रेलर

Sat, 11 Mar 2017 05:40 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Sat, 11 Mar 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
bahubali 2 trailer release date out
बाहुबली
फिल्म 'बाहुबली 2' बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्‍म के पोस्टर से लेकर इसके ट्रेलर तक का दर्शकों को बेसब्री से ‌इंतजार रहता है। पहले फिल्म का ट्रेलर जनवरी में रिलीज होने वाला था। लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी ना होने की वजह से ये टल गया।
विज्ञापन


अब दर्शकों को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने की घोषणा हो गई है। ट्रेलर 16 मार्च को सुबह 9 बजे रिलीज होगा। इससे पहले एक ग्रैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसी दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था। रिलीज होते ही ये मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया था। यह यूट्यूब पर 5वें नबर पर ट्रेंड कर रहा था। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर आई है कि इसका प्रीमियर यूनाइटेड किंगडम में किया जाएगा। प्रीमियर भारतीय और ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी खुद करण जौहर ने ट्वीट करके दी। 

रिलीज डेट के साथ फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने फिल्म पोस्टर भी रिलीज किया है। इसे उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
 

 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed