फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'badtameez dil' copied from Bengali song ?

प्रीतम ने चुराया "बदतमीज दिल" गाना?, देखें वीडियो

Thu, 18 Apr 2013 04:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Apr 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
'badtameez dil' copied from Bengali song ?

संगीतकार प्रीतम पर एक बार फिर धुन की चोरी का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का सुपरहिट गाना "बदतमीज दिल माने न" की धुन चोरी की है। इसी धुन पर एक बंगाली गाना पहले बन चुका है।

विज्ञापन


बंगाली गाना "रंजना अमी आर असबोना" की धुन हुबहू "बदतमीज" गाने से मिलती है। इस बंगाली गाने की धुन को राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अंजन दत्त ने बनायी थी।
विज्ञापन


इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अंजन दत्त ने कहा था कि मुझे सिर्फ इस बात का दुख है कि प्रीतम ने मेरी धुन लेने से पहले एक बार भी मुझसे बात करना भी जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि वह मुझसे बात करता तो मैं उसे कभी भी यह धुन लेने से मना न करता। मैं इन दोनों गीतों की तुलना भी नहीं करना चाहता।

प्रीतम पर इसके पहले भी गाने की धुन कॉपी करने के आरोप लगे हैं। 'एजेंट विनोद' फिल्म का चर्चित गाना "पुंगी बचा दे" को लेकर भी उनकी काफी किरकिरी हुयी थी।

बदतमीज दिल गाना काफी लोकप्रिय हो चुका है। म्यूजिक चैनलों में इन दिनों यह सबसे ज्यादा देखा-सुने जाने वाला गाना बनकर उभरा है।

देखें इस गाने का वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed