फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bachchhan paandey ott release: akshay kumar kriti sanon jacqueline fernandez film will release on amazon prime on 15 april

Bachchhan Paandey: अब ओटीटी पर धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे बच्चन पांडे

Mon, 11 Apr 2022 08:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Apr 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Bachchhan paandey ott release: akshay kumar kriti sanon jacqueline fernandez film will release on amazon prime on 15 april
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो ने सोमवार को अक्षय कुमार की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म के विशेष स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी भी नजर आए थे।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी का बात करें तो बच्चन पांडे एक गैंगस्टर (अक्षय कुमार) और एक महत्वाकांक्षी निर्देशक मायरा देवेकर (कृति सेनन) की कहानी है जो वास्तविक जीवन के गैंगस्टर पर एक बायोपिक बनाने का फैसला करती है। रिसर्च के दौरान उसे वाघवा के सबसे खतरनाक गैंगस्टर के बारे में पता चलता है जिसकी एक आंख पत्थर की है और वह लोगों को मारते वक्त जरा भी दया नहीं दिखाता। इतने खूंखार गैंगस्टर के बारे में जानकर मायरा उस पर फिल्म बनाने की ठानती है। इस बीच फिल्म में दिलचस्प मोड़ भी देखने को मिलता है।

View this post on Instagram

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bachchhan paandey ott release: akshay kumar kriti sanon jacqueline fernandez film will release on amazon prime on 15 april
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बच्चन पांडे को भारत और दुनियाभर के 240 देशों में 15 अप्रैल 2022 से स्ट्रीम किया जा सकेगा। इस बारे में अक्षय कुमार ने कहा, 'बच्चन पांडे एक आउट-एंड-आउट कॉमेडी-एंटरटेनर हैं और मैं इस फिल्म को उन दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी उत्साहित हूं जो मनोरंजन की खुराक से चूक गए हैं। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का दर्शक 15 अप्रैल से अपने लिविंग रूम में आराम से आनंद ले सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे फिल्माने में आया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed