फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babil tells mom Sutapa he needs love she asks: Ab kya jaan loge meri

Babil Khan: बाबिल खान ने मां सुतापा से कहा- मुझे प्यार चाहिए, मिला यह जवाब

Mon, 24 Jan 2022 07:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 24 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपनी मां सुतापा सिकदर के साथ एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में बाबिल और उनकी मां सुतापा सिकदर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो क्लिप में बाबिल खान अपनी मां सुतापा सिकदर से कह रहे हैं, "मैं तुम्हारा बच्चा हूँ।" इस पर सुतापा कहती हैं "तो क्या?"

विज्ञापन
Babil tells mom Sutapa he needs love she asks: Ab kya jaan loge meri
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपनी मां सुतापा सिकदर के साथ एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में बाबिल और उनकी मां सुतापा सिकदर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो क्लिप में बाबिल खान अपनी मां सुतापा सिकदर से कह रहे हैं, "मैं तुम्हारा बच्चा हूँ।" इस पर सुतापा कहती हैं "तो क्या?"

विज्ञापन


इस पर बाबिल खानउत्तर देते हैं "तो आपको कोमल होना होगा।" इस पर सुतापा उनसे कहती हैं "मैं तुम्हें अपने घर में रख कर कोमल हो रही हूँ, तब भी जब..." इसके बाद वे फूट-फूट कर हँस पड़े। दूसरे वीडियो में बाबिल ने सुतापा से कहा, "मुझे प्यार चाहिए मम्मा।" इस पर सुतापा उनसे कहती हैं  "लेकिन मैंने तुम्हें इतना प्यार दिया है। अब क्या जान लोगे मेरी? मां बन गई तो? कितना प्यार दूं।
विज्ञापन



बाबिल आगे मां सुतापा से कहते हैं "शिपलोड्स"। इस पर सुतापा बेटे को चिढ़ाते हुए कहती हैं, "लव बेबी का शिपलोड।" इसके बाद सुतापा फिर कहती हैं "बस करो।" इस पर बाबिल कहते हैं "यह कट ही नहीं कर रही है।" बाबिल उस उस शख्स के लिए कह रहे थे जो वीडियो बना रहा था, लेकिन वीडियो में दिख नहीं रहा। इस वीडियो पर बाबिल के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed