फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babil Khan Misses Late Father Irrfan Khan Shares Unseen Childhood Photos

बाबिल ने अपने दिवंगत पिता इरफान खान को किया याद, शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- 'आपको याद कर रहा हूं'

Fri, 20 Mar 2026 04:58 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 20 Mar 2026 04:58 PM IST
सार

Babil Khan Misses Late Father Irrfan Khan: बाबिल खान ने अपने पिता इरफान खान को याद किया।उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में छोटे बाबिल और इरफान के साथ बिताए प्यारे पल दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Babil Khan Misses Late Father Irrfan Khan Shares Unseen Childhood Photos
बाबिल खान और इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता बाबिल खान ने अपने दिवंगत पिता इरफान खान को याद करते हुए बचपन की कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। बाबिल और इरफान की इन तस्वीरों पर मां सुतापा सिकदर ने भी कमेंट किया है।

विज्ञापन

Babil Khan Misses Late Father Irrfan Khan Shares Unseen Childhood Photos
बाबिल खान और इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बाबिल का पोस्ट
बाबिल ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता की याद में कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बाबिल छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं और इरफान काफी यंग लग रहे हैं। एक तस्वीर में इरफान अपने छोटे बेटे बाबिल को गोद में लिए हुए हैं। एक तस्वीर में बाबिल को कंधों पर बिठाए हुए हैं और प्यार से बातें करते हुए दिख रहे हैं। बाबिल की जिंदगी के यह पल बहुत प्यारे और खुशनुमा लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Babil Khan Misses Late Father Irrfan Khan Shares Unseen Childhood Photos
बाबिल खान और इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बाबिल और सुतापा सिकदर का इमोशनल नोट
इन तस्वीरों के साथ बाबिल ने पिता की याद में कैप्शन में लिखा कि वह अपने पिता को याद कर रहे हैं। बाबिल ने आगे लिखा कि वह फिर से शुरुआत करने वाले हैं और अपने पैरों को मजबूती से जमाए हुए हैं।' इस पोस्ट को देखकर फैंस बहुत भावुक हो गए और कमेंट्स में अपनी भावनाएं साझा कीं। बाबिल की मां सुतापा सिकदर ने भी कमेंट किया, 'कितनी खूबसूरत तस्वीरें हैं, दोनों के चेहरे पर एक जैसे भाव हैं। माशाअल्लाह।'

विज्ञापन

कैसे हुआ था इरफान का निधन
इरफान खान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को 53 वर्ष की आयु में हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान और सुतापा सिकदर की शादी 1995 में हुई थी। दोनों की मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के दौरान हुई। उनके दो बेटे हैं - बाबिल और अयान। 

बाबिल खान की डेब्यू फिल्म 
बाबिल खान ने अपने पिता की तरह फिल्मों में काम शुरू किया है। उन्होंने 2022 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'काला' से डेब्यू किया, जिसमें तृप्ति डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी भी थे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद वे नेटफ्लिक्स की ही फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' में नजर आए। उन्होंने वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में भी मुख्य भूमिका निभाई है और हाल ही में 2025 की साइबर थ्रिलर फिल्म 'लॉगआउट' में दिखाई दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed