फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baazigar and Race Actor Dalip Tahil sentenced to two months jail in drink and drive case

Dalip Tahil Jail: ड्रंक एंड ड्राइव मामले में 65 वर्षीय अभिनेता दलीप ताहिल को जेल, कई वर्षों से चल रहा था केस

Sun, 22 Oct 2023 10:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 22 Oct 2023 10:42 AM IST
सार

दलीप ताहिल को दो महीने की जेल की सजा हो गई है। बता दें कि पांच वर्ष पुराने ड्रंक एंड ड्राइव मामले में अभिनेता को सजा सुनाई गई है।  

विज्ञापन
Baazigar and Race Actor Dalip Tahil sentenced to two months jail  in drink and drive case
दलीप ताहिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता दलीप ताहिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दलीप ताहिल को दो महीने की जेल की सजा हो गई है। बता दें कि पांच वर्ष पुराने ड्रंक एंड ड्राइव मामले में अभिनेता को सजा सुनाई गई है। यह पूरा मामला वर्ष 2018 का है। 
विज्ञापन


नशे में धुत होकर ऑटो रिक्शा को मारी थी टक्कर
बता दें कि ताहिल पर आरोप है कि वर्ष 2018 में उन्होंने नशे में धुत होकर मुंबई के पॉश खार उपनगरीय इलाके में अपनी कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत ने उन सबूतों पर भरोसा करते हुए ये फैसला लिया है, जिनमें डॉक्टर की रिपोर्ट में शराब की गंध, अभिनेता उस समय सही से चल नहीं पा रहे थे। साथ ही उनकी पुतलियां फैली हुई थीं और वह सही से बोल भी नहीं कर पा रहे थे।  
विज्ञापन


कभी भीख मांगते थे कादर खान, फिर ऐसे चमकी किस्मत!
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद जमानत पर रिहा हो गए थे अभिनेता
इन सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए मजिस्ट्रेट ने दलीप ताहिल को दोषी ठहराया है और उन्हें दो महीने की कारावास की सजा सुनाई है। पांच वर्ष पुराने मामले में दलीप ताहिल को मुंबई से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में अभिनेता को जमानत पर रिहा करवा लिया गया था। पिछले पांच वर्ष से लगातार यह केस चल रहा है। इस मामले में अब अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए दलीप को दो महीने की जेल की सजा सुनाई है।


कोर्ट के फैसले को चुनौती दे रहे दलीप
दलीप ताहिल ने कहा, 'मैं न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट की अदालत में लिए गए निर्णयों का सम्मान करता हूं। हम पूरे फैसले और पूरे फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे रहे हैं। यह एक निलंबित सजा थी और सबसे महत्वपूर्ण बात मैं यह कहना चाहूंगा कि इस घटना में मामूली चोटें आईं। मैंने किसी को चोट नहीं पहुंचाई। उसे मामूली दवा देकर अस्पताल से रवाना कर दिया गया था।'

Sunny Deol: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दर्शक मुझे ऐसी फिल्मों में देखना चाहते हैं

घटना के बाद फरार हो गए थे दलीप ताहिल
खबर के मुताबिक, ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने के बाद दलीप ताहिल वहां से फरार हो गए थे। इसके साथ ही एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दलीप ने पुलिस को अपने ब्लड टेस्ट के लिए सपैंल देने से भी साफ इंकार कर दिया था। बता दें कि दलीप ताहिल ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें बाजीगर, राजा, इश्क और डर जैसी कई फिल्में शामिल हैं।  

सुष्मिता सेन ने बेटियों संग किया धुनुची नृत्य


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed