{"_id":"59855a014f1c1b9a6e8b4576","slug":"baahubali-completes-100-days-run-in-theaters-prabhas-rana-daggubati-anushka-shetty-ss-rajamouli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो रे... 'बाहुबली 2' ने बॉक्स आफिस पर पूरे किए 100 दिन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जियो रे... 'बाहुबली 2' ने बॉक्स आफिस पर पूरे किए 100 दिन
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
'बाहुबली 2' फिल्म का एक दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' को आज बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे हो गए हैं। बाहुबली फिल्म ने एक तरह से सिनेमा को दो युगों में बांट दिया। प्री बाहुबली और पोस्ट बाहुबली।
'बाहुबली - द कंक्लूजन' साल 2015 में आई 'बाहुबली - द बिगनिंग' का दूसरा पार्ट है। फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज के बाद से ही फैंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था। दो साल के लंबे इंतजार के बाद जब राजामौली ने प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, राम्या और नासिर को बड़े पर्दे पर उतारा तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इतने भव्य सेट, महंगी आभूषण और जकड़ लेने वाले एक्शन दृश्य। ऐसा लगा मानों भारतीय सिनेमा में इससे भव्य कोई फिल्म आज तक रिलीज ही न हुई हो। 'बाहुबली 2' के आगे यश चोपड़ा के बड़े सेट और करण जौहर की फॉरेन लोकेशन भी फीकी पड़नी लगी। रिजनल सिनेमा से निकलकर आई इस फिल्म ने बॉलीवुड के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया।
पढ़ें: इंतजार हुआ खत्म! 'साहो' फिल्म में ये होगा प्रभास का लुक
विज्ञापन
फिल्म का शरीर अगर इसके एक्टर थे तो रूह यकीनन वीएफएक्स थी। इस फिल्म के लिए दुनियाभर से तकरीबन 33 वीएफएक्स स्टूडियो साथ आए थे। 15 महीनों तक सभी ने जम कर मेहनत की जिसका फल 28 अप्रैल को मिला। फिल्म ने रिलीज होते ही सभी रिकॉर्ड धाराशाही कर दिए।
'बाहुबली 2' ने भारत में अपनी रिलीज वाले दिन सभी भाषाओं में 50 करोड़ की कमाई की। केवल तीन दिनों में ही 'बाहुबली 2' ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। साल की सभी बड़ी फिल्में इसके दमखम के आगे छोटी पड़ने लगीं। 20 दिनों के अंदर फिल्म ने दुनिया भर में 1500 करोड़ कमा डाले। लगभग 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ये फिल्म सबसे पहले 1000 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म भी बनी।
पढ़ें: 'बाहुबली' के साथ फिर रोमांस करेंगी 'देवसेना', इस फिल्म में आएंगी नजर
इसका जादू देखिए कि लोग आज भी इस फिल्म के लिए पागल हैं। सफलता के रथ पर सवार 'बाहुबली 2' की रफ्तार रोकने की कोशिश अमिताभ बच्चन की 'सरकार 3' और सलमान की 'ट्यूबलाइट' ने भी कि लेकिन दोनों ही बेदम निकले। 'बाहुबली' की जो आंधी 100 दिन पहले चली थी वो आज भी उतने ही जोर से किसी फिल्म को अपने आगे टिकने नहीं दे रही है।
वैसे 'बाहुबली 2' पहली भारतीय फिल्म नहीं है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन गुजार लिए हों। इससे पहले 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'शोले', 'हम आपके हैं कौन', 'मोहब्बतें', 'मुगल-ए-आज' और कई फिल्में हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर सेंचुरी मारी है लेकिन 'बाहुबली' जैसी दीवानगी किसी के लिए नहीं दिखी। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन और पूरे कर ले, तो कोई हैरानी वाली बात नहीं।