फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   B praak completed Ranbir Kapoor animal climax song recording punjabi singer shared post and gave information

Animal: 'एनिमल' के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, बी प्राक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Fri, 17 Nov 2023 10:43 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 17 Nov 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
B praak completed Ranbir Kapoor animal climax song recording punjabi singer shared post and gave information
बी प्राक, रणबीर कपूर - फोटो : social media
अभिनेता रणबीर कपूर और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' लगातार चर्चा में हैं। निर्माताओं ने जब से इस फिल्म का टीजर और गाने जारी किए हैं, दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। फिल्म का क्लामेक्स सॉन्ग जल्द रिलीज करने की तैयारी है। गायक बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा कर आगामी क्लाइमेक्स गाने के पूरा होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


पोस्ट साझा कही यह बात
बी प्राक पोस्ट की बात करें तो उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ स्टूडियो से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में हमारा गाना पूरा हो गया है। रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वंगा के लिए गाना पेश करना हमारा एक सपना था और यकीन मानिए यह गाना आपको बहुत इमोशनल कर देगा'। बी प्राक ने आगे बताया. 'फिल्म 'एनिमल' का यह क्लाइमेक्स गाना सिंगर जानी ने लिखा है, यह पिता और पुत्र के खूबसूरती रिश्ते पर आधारित है। इस क्लाइमेक्स सॉन्ग के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: December 2023 Releases: दिसंबर में इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा दम, रणबीर की किस्मत का काउंटडाउन शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे गाने में दिखाई थी पिता-बेटे के रिश्ते की झलक
बीते दिनों फिल्म के निर्माताओं ने 'एनिमल' का तीसरा गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज किया। इस गाने को राज शेखर ने लिखा है और मशहूर सिंगर सोनू निगम द्वारा गाया गया है। वहीं, कंपोजर हर्षवर्धन रामेश्वर ने कंपोज किया है। 'एनिमल' का तीसरा गाना रणबीर कपूर और अनिल कपूर पर फिल्माया गया है। इसमें भी पिता-पुत्र के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाया गया है। बता दें कि अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभा रह हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'एनिमल' एक खूनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' 1 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: ‘टाइगर 3’ का हाइप बनाए रखने के लिए अब सलमान ने कसी कमर, कटरीना और इमरान के साथ उतरेंगे मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed