फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana will watch his upcomong film Shubh Mangal Zyada Saavdhan with family

पूरे परिवार के साथ आयुष्मान देखेंगे शुभ मंगल ज्यादा सावधान, फिल्म को बताया करियर का टर्निंग प्वाइंट

Tue, 28 Jan 2020 10:34 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jan 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana will watch his upcomong film Shubh Mangal Zyada Saavdhan with family
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala, mumbai

निर्माता आनंद एल राय की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना फिर सामाजिक रूढ़ियां तोड़ने के लिए तैयार हैं। आयुष्मान अपने पूरे परिवार और रिश्तेदारों के साथ ये फिल्म देखने की योजना बना रहे हैं। वह शुभ मंगल ज्यादा सावधान को भारतीय सिनेमा के साथ साथ अपने फिल्मी करियर का भी एक निर्णायक क्षण मानते हैं।

विज्ञापन


आयुष्मान कहते हैं, “मैं आज जो कुछ भी हूं अपने परिवार की वजह से हूं। वे लगातार बड़े पैमाने पर मेरे लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह रहे हैं, जिन्होंने हमेशा मुझे जीवन के सबसे बड़े फैसले लेने में सक्षम बनाया है। जब मैंने शोबिज में करियर बनाने का फैसला किया, तो वे चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे।”
विज्ञापन


आयुष्मान को इस बात की खुशी है कि जब भी उन्होंने कोई लीक से इतर फिल्म करने का फैसला किया, उनके परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। विक्की डोनर में एक स्पर्म डोनर, शुभ मंगल सावधान में स्तंभन दोष से परेशान व्यक्ति और बाला में समय से पहले गंजेपन का सामना करने वाले एक व्यक्ति के बाद आयुष्मान शुभ मंगल ज्यादा सावधान में एक समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं, “इंडस्ट्री के कई लोगों ने मुझे एक समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभाने के फैसले पर दुबारा सोचने को कहा। लेकिन मुझे अपने परिवार का पूरा साथ मिला है। उन्होंने मुझे किसी भी चीज का सामना करने के लिए तैयार किया है और उनका आभार प्रकट करने के लिए मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। शुभ मंगल ज्यादा सावधान मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है।”


पढ़ें: अपने मेकअप मैन को अमिताभ बच्चन ने यूं दिया सरप्राइज, अचानक सैलून पहुंचकर जताया बरसों की सेवा का आभार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed