फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Rochak Kohli new song Raatan Kaaliyan out now Know netizens Reaction

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना का 'रातां कालियां' गाना रिलीज, यूजर्स बोले- दिल जीत लिया

Tue, 04 Jul 2023 04:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Jul 2023 04:15 PM IST
सार

आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के रिलीज की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'मेरे दिल का यह छोटा सा टुकड़ा आज से आपका है'।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Rochak Kohli new song Raatan Kaaliyan out now Know netizens Reaction
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग से भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। आज एक्टर का नया गाना 'रातां कालियां' रिलीज हो गया है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि आयुष्मान के इस गाने का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था और आज उनका यह इंतजार आखिर पूरा हुआ।

विज्ञापन

Bhojpuri Sudesh Bhosle: भोजपुरी सिनेमा को मिला अपना ‘सुदेश भोसले’, निरहुआ की आवाज में गाया इस फिल्म का गाना
विज्ञापन


एक्टर ने साझा किया पोस्ट
आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के रिलीज की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'मेरे दिल का यह छोटा सा टुकड़ा आज से आपका है। बिल्कुल नया ट्रैक अब रिलीज हो गया है।' 'रातां कालियां' गाने को आयुष्मान खुराना ने गाया है। रिलीज के साथ ही फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)



रोचक कोहली ने तैयार की है धुन
बता दें कि इस गाने के बोल गुरप्रीत सैनी व गौतम शर्मा ने लिखे हैं। वहीं आयुष्मान के पसंदीदा संगीतकार रोचक कोहली ने इसकी धुन तैयार की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में अभिनय करते नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अनन्या पांडे के साथ बनी है। यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Ameesha Patel: 'मंगल पांडे' में रानी नहीं होने वाली थीं आमिर की हीरोइन, अमीषा बोलीं- वह तो सिर्फ एक डांस...

फैंस ने बरसाया प्यार
आयुष्मान के 'रातां कालियां' गाने पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई एक्टर की तारीफ करता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यह दिल को छू लेने वाला गाना है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे बेस्ट हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका लुक, आपकी एक्टिंग और आपकी आवाज...सबकुछ लाजवाब है।' बता दें कि आयुष्मान खुराना इसके अलावा अपने इंटरनेशनल टूर को लेकर भी खूब चर्चा में हैं।
Vijay Varma: एक्टर विजय वर्मा ने की पैपराजी संग ऐसी हरकत, वीडियो देख आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed