फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana film Dream Girl first poster released

साड़ी पहन सिर पर पल्लू रख सबको हंसाएंगे आयुष्मान खुराना, 'ड्रीम गर्ल' का पहला पोस्टर रिलीज

Mon, 03 Dec 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana film Dream Girl first poster released
Dream Girl first poster - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को खुद आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आयुष्मान की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का पोस्टर काफी दिलचस्प है क्योंकि इसमें आयुष्मान साड़ी पहने हुए स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पोस्टर में आयुष्मान उनकी अब तक की फिल्मों से एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है और सिर पर पल्लू डाल रखा है। पोस्टर में आयुष्मान कुछ परेशान से और सोचते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


'ड्रीम गर्ल' फिल्म के पहले पोस्टर को ट्विटर पर शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा - 'यह है मेरी फिल्म ड्रीम गर्ल का पहला लुक।' इस फिल्म के बारे में बात करते आयुष्मान ने कहा - 'यह एक कॉमेडी फिल्म है। ड्रीम गर्ल में अपनी आवाज के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं। इतना जरूर कह सकता हूं कि यह उन फिल्मों में से एक है जिसकी हर एक्टर को करने की चाहत होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें, 'ड्रीम गर्ल' फिल्म की कहानी राज शानडिल्य ने लिखी है यहां तक कि फिल्म का डायरेक्शन भी वही कर रहे हैं। 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed