{"_id":"625568486fc41f553530d17c","slug":"ayushmann-khurrana-film-anek-release-date-postponed-to-avoid-clash-with-ranveer-singh-starrer-jayeshbhai-jordaar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anek Release Date Postponed: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे, रणवीर सिंह की फिल्म बनी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anek Release Date Postponed: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे, रणवीर सिंह की फिल्म बनी वजह
Tue, 12 Apr 2022 05:24 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 12 Apr 2022 05:24 PM IST
सार
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने वाईआरएफ की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
फिल्म अनेक, जयेशभाई जोरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने वाईआरएफ की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ क्लैश से बचने के लिए ये फैसला लिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 'अनेक' पहले 13 मई को रिलीज होने वाली थी, जिसकी डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है।
आदित्य चोपड़ा और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी, भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने हाल ही में बात की और बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच होने वाली टक्कर से बचने के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। इस फिल्म के निर्देशक और निर्माता अनुभव सिन्हा हैं। आयुष्मान और अनुभव सिन्हा ‘आर्टिकल 15’ के बाद दूसरी बार ‘अनेक’ में काम कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा ने कहा कि एक फिल्म को बनाने में काफी मेहनत लगती है। 'अनेक' की रिलीज को आगे बढ़ने की हमें खुशी है। अब दर्शक दोनों फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं।
यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि निर्माता भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने ‘अनेक’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब ये फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फैसले की वजह से अब दर्शक अब ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘अनेक’ दोनों ही फिल्म देख सकेंगे। ‘अनेक’ भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित फिल्म है।

View this post on Instagram