फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana back in uttar pradesh for his film doctor G

Doctor G: लौटकर आयुष्मान उत्तर प्रदेश आए, प्रयागराज में शुरू होने जा रही इस नई फिल्म की शूटिंग

Sat, 07 Aug 2021 11:39 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 07 Aug 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana back in uttar pradesh for his film doctor G
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

फिल्म ‘अंधाधुन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘अनेक’ की शूटिंग पूरी होने के बाद से वह अपनी अगली फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं। मध्य प्रदेश में फिल्म का एक लंबा शेड्यूल पूरा करने के बाद आयुष्मान उत्तर प्रदेश लौट रहे हैं। उत्तर प्रदेश में शूट हुई उनकी पिछली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के चलते बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर कसे जाने से बच गई और उसके पहले वह लगातार हिट फिल्में देते रहे हैं। फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का अगला शेड्यूल प्रयागराज में होना है और अपने चिर परिचित राज्य में शूटिंग को लेकर वह काफी उत्साहित भी दिख रहे हैं। आयुष्मान का प्रयागराज से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। रियलिटी टीवी शो ‘रोडीज’ में हिस्सा लेने के दौरान प्रयागराज से गुजरे आयुष्मान पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग के लिए प्रयागराज में होंगे।

विज्ञापन


आयुष्मान कहते हैं, “मैं हमेशा से अपने खूबसूरत देश के चारों दिशाओं में घूमना चाहता था और सौभाग्य से मेरे प्रोफेशन की वजह से मुझे ऐसा कर पाने का सौभाग्य मिल पा रहा है। मैं प्रयागराज में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। जब मैं ‘रोडीज’ में हिस्सा ले रहा था तो संयोगवश मैं इस शहर से होकर गुजरा था और सीरीज के लिए शूटिंग की थी।” 

विज्ञापन

ayushmann khurrana back in uttar pradesh for his film doctor G
आयुष्मान खुराना - फोटो : social media

आयुष्मान कहते हैं कि ‘रोडीज’ के सीजन 2 की शूटिंग के दौरान ही वह प्रयागराज की सुंदरता पर मोहित हो गए थे। वह कहते हैं, “मुझे अभी भी याद है कि किस तरह मैं इसके इतिहास, विरासत और वास्तुकला पर मंत्रमुग्ध था। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगमस्थल की मनमोहक सुंदरता से बेहद प्रभावित था। मैं इस खूबसूरत शहर में फिर से शूटिंग करूंगा और मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार है।"

राजकुमार यादव की तरह ही कंटेंट सिनेमा के पोस्टर ब्वॉय कहलाने वाले आयुष्मान कहते हैं, "यह मेरे लिए भावनाओं और पुरानी यादों की बाढ़ लेकर आएगा। मैं कोशिश करूंगा और अपने संघर्ष के दिनों व आत्म-विश्वास को फिर से जीने के लिए उन जगहों पर जाने के लिए कुछ समय निकालूंगा जहां मैंने ‘रोडीज’ की शूटिंग की थी। उस शहर में शूटिंग करना कमाल होगा जिसने मेरे करियर की शुरुआत में मेरी किस्मत को गढ़ा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed