फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana and sanya malhotra starrer film Badhaai Ho new song Morni Banke out

आयुष्मान खुराना के साथ 'मोरनी बनके' निकली सान्या मल्होत्रा, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 27 Sep 2018 02:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana and sanya malhotra starrer film Badhaai Ho new song Morni Banke out
अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, काफी सुर्खियों में है। दर्शकों को इसका ट्रेलर इतना पसंद आया कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीते दिनों फिल्म का पहला गाना 'बधाइयां तेनु' भी रिलीज हुआ। इस गाने को भी दर्शकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली है। 
विज्ञापन


अब 'बधाई हो' का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। फिल्म के इस गाने का नाम 'मोरनी बनके' है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'मोरनी बनके' गाने को पंजाबी गायक गुरु रंधावा और नेहा कक्कड़ ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है।
विज्ञापन


वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि इस गाने को शादी समारोह में फिल्माया गाया है। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा 'मोरनी बनके' गाने में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'बधाई हो' इस साल दशहरे पर यानि 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। हल्के-फुल्के रोमांस के साथ 'बधाई हो' का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। अमित इससे पहले अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'तेवर' का भी निर्देशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed