फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar start shoot upcoming film Bala in Kanpur

आज कानपुर पहुंच रहे हैं आयुष्मान और भूमि पेडनेकर, गंजेपन पर बन रही फिल्म बाला की करेंगे शूटिंग

Sat, 25 May 2019 01:07 PM IST
anand anand मुबंई डेस्क, अमर उजाला
मुबंई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 25 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar start shoot upcoming film Bala in Kanpur
Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
गंजापन कैसे भारतीय युवाओं को परेशानी में डाल रहा है, इस अहम मसले को रुपहले परदे पर उठाने जा रही है फिल्म बाला। फिल्म स्त्री से हिट निर्देशकों की लिस्ट में शुमार हुए अमर कौशिक इस फिल्म की शूटिंग कानपुर में शुरू करने जा रहे हैं। कानपुर के ही रहने वाले अमर कौशिश की फिल्म बाला की शूटिंग के लिए फिल्म के लीड कलाकार आय़ुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर शनिवार की शाम कानपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों अंधाधुन और बधाई हो की शानदार कामयाबी के बाद हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारों में गिने जा रहे आयुष्मान खुराना की जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म आर्टिकल 15 की शूटिंग भी कानपुर में ही हुई है। आयुष्मान फिर बार कानपुर पहुंच रहे हैं अपनी अगली फिल्म बाला की शूटिंग करने। फिल्म बाला की हीरोइन भूमि पेडनेकर भी उनके साथ कानपुर पहुंच रही हैं। भूमि की फिल्म सोन चिड़िया के लिए अमर उजाला ने एक खास कार्यक्रम बागी बोलता है कानपुर में ही आयोजित किया था और तभी से कानपुर भूमि को भा गया है।
विज्ञापन


आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर को ऑन-स्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों को ने खूब पसंद किया है। दोनों की एक साथ आईं पिछली दोनों फिल्में दम लगा के हईशा और शुभ मंगल सावधान हिट रहीं। आयुष्मान और भूमि की ये जोड़ी इस समय हिट की हैट्रिक पर है। दोनों ही इस समय हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त सितारे हैं। पहली कतार के तीनों हीरो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना में से सबसे ज्यादा फिल्में इस वक्त आयुष्मान के पास हैं। वहीं पहली कतार के तीनों हीरोइनों दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर में से सबसे ज्यादा फिल्में भी इस वक्त भूमि के पास हैं। आयुष्मान और भूमि शनिवार शाम की फ्लाइट लेकर मुंबई से सीधे कानपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed