फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Ananya Panday Dream Girl 2 Teaser out Film will release on this day

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर रिलीज, 'पठान' से दिल की बात करती नजर आईं 'पूजा'

Tue, 14 Feb 2023 12:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Feb 2023 12:03 AM IST
सार

फिल्म में लीड रोल निभा रहे आयुष्मान खुराना ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''ब्रेकिंग न्यूज ड्रीम गर्ल  वापस आ चुकी है। सात को साथ में देखेंगे।''

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Ananya Panday Dream Girl 2 Teaser out Film will release on this day
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर आ गया है। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाली पूजा अब एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीजर में आयुष्मान पूजा के गेटअप में नजर आए हैं। एक मिनट तीन सेकंड के इस टीजर को लोग के सामने बहुत ही खास अंदाज में पेश किया गया है। टीजर सामने आने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर बेसब्री काफी ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी पठान की रफ्तार, 20वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन

टीजर में पूजा को पठान से बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में पूजा बोलती है, '' हैलो मैं पूजा बोल रही हूं..आप कौन?'' इसके बाद दूसरी तरफ से शाहरुख की आवाज में शख्स जवाब देता है कि मैं पठान बोल रहा हूं।'' यह सुनकर पूजा खुश हो जाती है, जिसके बाद पठान उसे वैलेंटाइन डे भी विश करता है। यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका जिक्र टीजर में भी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

यह भी पढ़ें- Sarojini Naidu Biopic: 28 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी अक्षय कुमार की पहली एक्ट्रेस, कहा- इस फिल्म से...

फिल्म में लीड रोल निभा रहे आयुष्मान खुराना ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''ब्रेकिंग न्यूज ड्रीम गर्ल  वापस आ चुकी है। सात को साथ में देखेंगे।'' अब इस टीजर पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस फिल्म का अब और इंतजार नहीं कर सकता।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''पूजा जैसा कोई न दूजा।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: रीना रॉय जैसी दिखने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है...

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 142.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed