फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushman khurana talk about vicky donor

विक्की डोनर को आखिर अभिशाप क्यों मान रहे हैं आयुष्मान खुराना

Fri, 13 Mar 2015 08:29 AM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
ayushman khurana talk about vicky donor

आखिर ऐसी क्या वजह हो गई कि आयुष्मान खुराना अपनी सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर को ही अपने लिए अभिशाप मानने लगे। जबकि इस फिल्म से ही उनके बॉलीवुड में पांव जम सके।

विज्ञापन


आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज़ फिल्म 'दम लगा के हईशा' को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने इसे पसंद किया।
विज्ञापन


बीबीसी से बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, "ये मेरी पहली फिल्म का अभिशाप है कि मेरी बाकी फिल्में फ्लॉप रही। विकी डोनर एक बेंचमार्क फिल्म थी जिसने मेरे प्रति लोगों की उम्मीदें बढ़ा दीं।"विकी डोनर के बाद आयुष्मान ने नौटंकी साला, बेवकूफियां और हवाईज़ादा के रूप में फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दम लगा के हईशा' ने दी राहत

ayushman khurana talk about vicky donor
ऐसे में 'दम लगा के हईशा' के लिए मिली सराहना उनके लिए राहत बनकर आई। आयुष्मान कहते हैं, "दम लगा के हईशा भी विकी डोनर की तरह ही है।

इसका भी कोई ख़ास प्रमोशन नहीं हुआ था। दोनों फ़िल्मों को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी लेकिन फिर वर्ड आफ माउथ से ये फिल्में चलीं।"

सिक्स पैक का शौक नहीं

ayushman khurana talk about vicky donor

फिल्म की कहानी के हिसाब से अभिनेत्री भूमि के मुक़ाबले अपने आपको हल्का दिखाने के लिए उन्हें वज़न घटाना पड़ा। लेकिन वो आगे किसी और फिल्म के लिए वज़न बढाने से भी परहेज नहीं करेंगे।

आयुष्मान कहते हैं, "मैं एब्स के पीछे नहीं भागता। बेवकूफियां में मैंने सिक्स पैक बनाए लेकिन वो फ़िल्म नहीं चली।"आयुष्मान खुराना अब शूजित सरकार के साथ फ़िल्म आबरा का डाबरा फ़िल्म कर रहे है जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इस फ़िल्म में वो विकी डोनर के बाद एक बार फिर से यामी गौतम के साथ दिखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed