फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushman Khurana announced his new film Dream Girl

'बधाई हो' के बाद आयुष्मान खुराना का फैंस को नया तोहफा, जल्द लेकर आएंगे अपनी 'ड्रीम गर्ल'

Sat, 01 Dec 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Khurana announced his new film Dream Girl
Ayushman Khurana - फोटो : social media
फिल्म 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' के बाद आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का खुलासा किया है। आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म का नाम ड्रीम गर्ल है। खास बात यह है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी इस फिल्म की घोषणा बेहद अनोखे अंदाज में की है। 
विज्ञापन


आयुष्मान ने एक प्रोमो वीडियो के जरिए फिल्म ड्रीम गर्ल की घोषणा की है। बात करें प्रोमो वीडियो की तो इसमें आयुष्मान सहयोगियों से अपनी अगली फिल्म के लिए अच्छी स्क्रिप्ट मांग रहे होते हैं। इसके बाद सभी सहयोगी उन्हें अलग-अलग कहानी सुझाते हैं, लेकिन ये सभी कहानियां वह कर चुके हैं। वीडियो में मौजूद एक नौकर जब उन्हें अपनी स्क्रिप्ट पढ़वाता है तो उन्हें वह काफी पसंद आती है।
विज्ञापन


1 मिनट 49 सेकेंड के इस मजेदार वीडियो को आयुष्मान खुराना के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान के साथ कौन सी अभिनेत्री होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म बधाई हो और अंधाधुंन को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी यह दोनों सुपरहिट रही है। दर्शकों ने न केवल इनकी फिल्मों को पसंद किया बल्कि शानदार कलेक्शन भी किया है। फिल्म बधाई हो ने तो 132 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed