फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Avika Gor calls sasural simar ka cringe show actress read here why actress say this statement

Avika Gor: 'मेरा 50 बार किडनैप हुआ, 6-7 हुई शादियां, तीन बार मौत को दी मात', जानिए अविका ने क्यों बोला ऐसा

Sun, 11 Jun 2023 10:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 11 Jun 2023 10:13 PM IST
सार

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर ने कई टेलीविजन सीरियल्स में काम किया है जिनमें से एक ससुराल सिमर का भी है। हालांकि एक्ट्रेस को शो में अपना रोल बिल्कुल भी पसंद नहीं था। जानें क्यों?

विज्ञापन
Avika Gor calls sasural simar ka cringe show actress read here why actress say this statement
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे पर्दे की एक्ट्रेस अविका कौर ने मेहनत के दम अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। बालिका वधू में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। अविका ने छोटी आनंदी के रूप में घर घर में पहचान बनाई। ससुराल सिमर का में भी उन्होंने काफी लंबे वक्त तक काम किया। इस सीरियल को लोगों का खूब प्यार मिला। इस सीरियल में उनके रोली के किरदार ने लोगों के दिलों को जीता।

विज्ञापन

हाल ही में अविका ने एक इंटरव्यू के दौरान सुसराल सिमर का से जुड़ी बातें की। उन्होंने इस सीरियल के कुछ सीन्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जब अविका पूछा से गया कि क्या उन्होंने अपने करियर में कोई ऐसा रोल किया है, जिसने उनके अंदर झुंझलाहट पैदा कर दी हो कि उन्होंने वो किरदार क्यों किया? इस पर एक्ट्रेस ने 'ससुराल सिमर का' का जिक्र करते हुए अपने कैरेक्टर रोली का नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Avika Gor calls sasural simar ka cringe show actress read here why actress say this statement
अविका गौर जन्मदिन

अविका ने कहा कि ससुराल सिमर का में रोली के साथ बहुत कुछ हुआ। मैंने भूत से कहा कि कानून अपने हाथ में मत लो। मेरे पेट में त्रिशूल घोंपा गया। उसमें इंपॉसिबल चीजें हो रही थीं। तीन बार तो मैं मरकर वापस आई हूं। 50 बार किडनैप हो चुकी हूं। 6-7 शादियां हुई। उस शो में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ है। तीन बार एक ही शख्स के साथ शादी हुई थी और तीन बार किसी और के साथ होते-होते रह गई। मुझे ऐसा लगता था कि मेरी लाइफ में कितना टेंशन है।'

विज्ञापन

बता दें कि अविका जल्द की बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। उन्हें विक्रम भट्ट की फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' में बतौर लीड रोल में देखा जाएगा, जो अगले साल 23 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: शबाना आजमी-जया के बीच हुई पक्की यारी, एक-दूजे की खूबियां गिनाती आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed