{"_id":"6423b5a1675f4a804c008b83","slug":"avatar-the-way-of-water-james-cameron-movie-is-now-available-for-purchase-on-prime-video-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avatar The Way of Water: अमेजन पर देख सकते हैं जेम्स कैमरून की फिल्म, मगर करनी पड़ेगी जेब ढीली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Avatar The Way of Water: अमेजन पर देख सकते हैं जेम्स कैमरून की फिल्म, मगर करनी पड़ेगी जेब ढीली
Wed, 29 Mar 2023 09:45 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 29 Mar 2023 09:45 AM IST
सार
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वाटर' ओटीटी पर आ तो गई। मगर, इसे देखने के लिए अलग से धनराशि खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
अवतार 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वाटर' ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धूम मचाई। 16 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। इस फिल्म का जो लोग सिनेमाघरों में लुत्फ उठाने से रह गए थे अब उनके लिए अच्छी खबर है। यह फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है। बेशक इस खबर ने दर्शकों की खुशी बढ़ा दी होगी, मगर इसके साथ एक बात जान लें कि इस फिल्म को देखने के लिए आपको अतिरिक्त फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन
Karan Kundrra: करण कुंद्रा ने किया 'तेरे इश्क में घायल' के सेट पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, फैंस कर रहे तारीफ
विज्ञापन
देनी होगी अलग धनराशि
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वाटर' ओटीटी पर आ तो गई। दर्शक इसे घर बैठकर आराम से देख सकते हैं, लेकिन यह फिल्म प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट स्ट्रीम नहीं हो रही है। दरअसल, इसके लिए एक राशि का भुगतान अलग से करना होगा, इसके बाद ही फिल्म को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Vijay Varma: एक्टर बनने के लिए घर से भागे थे विजय आज करोड़ों के हैं मालिक, ऐसे तय किया 'डार्लिंग्स' तक का सफर
इस फिल्म का सीक्वल है अवतार 2
बता दें कि अभी तक भारतीय ओटीटी व्यूअर्स इस शानदार फिल्म का मजा नहीं ले पाए थे। उनके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' जेम्स कैमरून की साल 2009 में आई 'अवतार' का सीक्वल है। पहले पार्ट के हिट होने के बाद से ही दुनियाभर में जेम्स कैमरून की फिल्में पसंद करने वाले तमाम दर्शक इसका इंतजार कर रहे थे।
Avatar: The Way of Water is now available for purchase on Prime Video. pic.twitter.com/aCNN1N7zVv
— Prime Video (@PrimeVideo) March 28, 2023
इतनी रखी गई है कीमत
इस फिल्म को खरीदकर दर्शक इसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के अलावा मलयालम भाषा में भी देख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की डिजिटल कॉपी को 20 डॉलर में खरीदकर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि अवतार 2 को इस साल ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित किया गया था।
Music School: इस आईएएस अधिकारी ने थामी सिनेमा की कमान, फिल्म के जरिये बताएंगे माता पिता की गलतियों के बारे में