फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aryan khan viral video enjoying juta churai tradition in his best friend's wedding

दोस्त की शादी में गिरते-गिरते बचे आर्यन पर नहीं मानी हार, वायरल वीडियो में देखें शाहरुख के बेटे का मस्त अंदाज

Thu, 23 Apr 2026 09:31 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Apr 2026 09:31 AM IST
सार

Aryan Khan Viral Video: आर्यन खान अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुए। इसी बीच उन्होंने जूता चुराई की रस्म में जमकर धमाल मचाया। उनकी इस मस्ती भरे अंदाज का वीडियो वायरल हो गया। 
 

विज्ञापन
aryan khan viral video enjoying juta churai tradition in his best friend's wedding
आर्यन खान जूता चुराई के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के निर्देशक आर्यन खान को उनकी सीरीज के लिए काफी सराहना मिली थी। मगर इस बार आर्यन अपने वर्क फ्रंट लिए नहीं बल्कि अपनी मौज-मस्ती की वजह से खबरों में हैं। उनका अपने दोस्त की शादी में 'जूता चुराई' रस्म में शामिल होने का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन


दोस्त के जूते संभालते दिखे आर्यन 
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंचे थे। वहां शादी के दौरान होने वाली जूता चुराई की रस्म को उन्होंने खूब एंजॉय किया। इस शादी से आर्यन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो दोस्त के जूतों की बड़ी शिद्दत से देखभाल करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि रस्म अनुसार जूतों को दुल्हन की बहनें चुरा न लें। जूतों को बचाने के लिए वह इधर-उधर भागते नजर आए। इसी बीच कई जगह उनका बैलेंस भी बिगड़ता है। मगर वो अपने उद्देश्य के मुताबिक जूते हाथ से नहीं जाने देते। 
विज्ञापन

 

aryan khan viral video enjoying juta churai tradition in his best friend's wedding
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने दिए रिएक्शन 
आर्यन खान का यह वीडियो रिया नाडकर्णी और माहिर मेहता की शादी का है। दूल्हे माहिर आर्यन खान के करीबी दोस्त हैं। इस वीडियो को इवेंट कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।  वेडिंग प्लानर्स ने लिखा, 'जब दूल्हे का बेस्ट फ्रेंड 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' हो। चोरी-छिपे की गई चीजों, ड्रामेबाज स्टाइल की सौदेबाजी और हर कोने में गूंजती हंसी के बीच, यह सिर्फ जूता चोरी नही थी। 
 
इसते साथ ही आर्यन के यूजर्स ने उन्हे कमाल के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा 'जूते दो पैसे लो टाइप लग रहा भाई' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'हां यह रस्म होती है। बिल्कुल देसी लड़का लग रहा है आर्यन'  वहीं अन्य यूजर ने लिखा 'बिल्कुल जबरा लग रहा है'। आर्यन के बाकी फैंस ने हार्ट इमोजी और फायर इमोजी शेयर किए हैं। 




aryan khan viral video enjoying juta churai tradition in his best friend's wedding
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को है अगले प्रोजेक्ट का इंतजार 
आर्यन खान ने सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' बतौर लेखक और निर्देशक डेब्यू किया था। इसमें शाहरुख खान, मोना सिंह, बॉबी देओल, मनोज पहवा, राघव जुयाल, आमिर खान, बादशाह, रणवीर सिंह, सलमान खान और दिलजीत दोसांझ का कैमियो भी था। फिलहाल आर्यन ने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा नहीं की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed