फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aryan khan and arbaaz merchant not allowed to talk to each other aslam merchant told about bomby high court terms and conditions

Aryan Khan drugs Case: अरबाज मर्चेंट और आर्यन खान की बातचीत भी बंद, अदालत की इस शर्त ने लगाई रोक

Wed, 03 Nov 2021 01:06 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 03 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
aryan khan and arbaaz merchant  not allowed to talk to each other aslam merchant told about bomby high court terms and conditions
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्रूज ड्रग्स मामले में करीब एक महीने तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को पिछले ही हफ्ते जमानत पर रिहा किया गया। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो दोनों को रिहा करने से पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें निर्देश जारी किए थे। जमानत की शर्तों के अनुसार आर्यन खान और अरबाज खान को एक-दूसरे से बातचीत करने की अनुमति नहीं है। अरबाज के पिता ने इस बात का खुलासा किया।

विज्ञापन


आर्यन को मुसीबत में नहीं डालना चाहते अरबाज

असलम मर्चेंट ने एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान बताया कि, ‘उनके बेटे अरबाज के ये बहुत ही मुश्किल है, लेकिन वो नहीं चाहते कि उसकी वजह से आर्यन खान किसी भी मुसीबत में फंसे’। असलम मर्चेंट ने कहा, ‘जमानत की शर्तों के अनुसार उन दोनों को बाहर आने के बाद एक-दूसरे से बातचीत न करने के लिए कहा गया है। यह अरबाज के लिए मुश्किल है, लेकिन उसने कहा है वो सिस्टम फॉलो करेगा’।

विज्ञापन

aryan khan and arbaaz merchant  not allowed to talk to each other aslam merchant told about bomby high court terms and conditions
आर्यन खान - फोटो : PTI

अरबाज ने कहा कोर्ट का आदेश मानूंगा

अरबाज के पिता ने आगे बातचीत में कहा, ‘मेरे बेटे ने मुझे कहा कि उस नरक में वापस कौन जाना चाहता है? मैं जो भी कोर्ट की शर्तें हैं उनका पूरा पालन करूंगा’। उन्होंने कहा, ‘वह आर्यन खान का सबसे अच्छा दोस्त है और वो ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे आर्यन या फिर वो किसी भी तरह की मुसीबत में आएगा। इसलिए वो दोनों एक-दूसरे से दूर है’।

आर्यन को इन शर्तों पर मिली जमानत

अपने सह-आरोपी से संपर्क न करने के की शर्त के अलावा, आर्यन खान के आगे ये भी शर्त रखी गई है कि वो ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे जिसकी वजह से उनपर ये आरोप लगे थे, कार्यवाही के संबंध में कोई भी बयान जारी नहीं करेंगे, इसी के साथ उन्हें अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा, कोर्ट से अनुमति मिले बिना वो देश नहीं छोड़ सकते हैं।

aryan khan and arbaaz merchant  not allowed to talk to each other aslam merchant told about bomby high court terms and conditions
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्रूज ड्रग्स मामले में किया गया था गिरफ्तार

अक्तूबर में गोवा जाने वाले क्रूज पर एक कथित रेव पार्टी में छापेमारी के बाद शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा कस्टडी में लिया गया था। आर्यन खान के साथ उस पार्टी में अरबाज मर्चेंट भी मौजूद थे। दोनों को आठ अक्तूबर को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में रखा गया था और पिछले महीने ही उन दोनों को जमानत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed