फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjuna-Sonakshi film tevar

रिलीज से पहले ही अर्जुन-सोनाक्षी के ठंडे पड़े 'तेवर'

Sat, 03 Jan 2015 08:52 AM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
Arjuna-Sonakshi film tevar

बॉलीवुड फिल्म तेवर के रिलीज होने से पहले ही उसके स्टार्स सोनाक्षी सिंहा और अजुर्न कपूर के बीच संबंधों में कड़वाहट आने की खबरें आ रही हैं। हांलाकि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के बीच हॉट केमेस्ट्री की चर्चा थी। वहीं दोनों की नजदीकियां भी चर्चाओं में थी पर मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है।

विज्ञापन


फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों कलाकारों के बीच तनाव के कारण फिल्म के प्रमोशन में मुश्किलें आ रही हैं। निर्माता बोनी कपूर अपने बेटे अर्जुन की फिल्म की मार्केटिंग के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, परंतु रिलीज में एक हफ्ता बचने के बावजूद ठोस नतीजा नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


सोनाक्षी को ऐक्टरों के लिए लकी बताया जाता था। फिर भी फिल्म को लेकर निराशाजनक माहौल बना हुआ है।

'तेवर' तमिल फिल्म ओकारू का रीमेक

Arjuna-Sonakshi film tevar

'तेवर' फिल्म साउथ की बड़ी हिट ओकारू की रीमेक है। फिल्मी दुनिया के जानकारों के अनुसार निर्माताओं पर इसके हिंदी संस्करण के भी हिट कराने का दबाव है। सूत्र बता रहे हैं कि फिल्म के पीआर भी अर्जुन-सोनाक्षी के ठंडेपन के कारण परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि तेवर को कैसे चर्चा दिलाई जाए। सूत्रों की मानें तो दोनों सितारे अब एक साथ फिल्म प्रमोट करने के लिए तैयार नहीं हैं। खास तौर पर सोनाक्षी ने फिल्म से दूरी बनाई हुई है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सोनाक्षी और अर्जुन का स्वभाव एक-दूसरे के ठीक विपरीत है। फिल्मी पंडितों की मानें तो तेवर का बॉक्स ऑफिस दोनों ऐक्टरों के भविष्य के लिए बेहद खास है। अर्जुन कपूर ने पिछले साल भले ही 2 स्टेट्स में कामयाबी पाई थी, लेकिन उनकी गुंडे और फाइंडिंग फैनी जैसी फिल्में पिट गई थीं। वहीं सोनाक्षी सिंहा की पिछली कुछ फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed